/newsnation/media/media_files/2026/02/01/pakistan-2026-02-01-16-37-28.jpg)
Pakistan Photograph: (ANI)
T20 World Cup 2026 : भारत और श्रीलंका की मेजबानी में अब से 6 दिनों के बाद आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने वाली है. उनके मैचों के लिए भारत श्रीलंका के साथ मिलकर संयुक्त रूप से वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है. पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने से पहले ही उनका एक खिलाड़ी एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया है. अब इस खिलाड़ी के चर्चाओं में आने की वजह क्या है, आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं.
पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर खड़ा हुआ विवाद
दरअसल, इस समय पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रहा है.लाहौर में इन दोनों टीमों के बीच शनिवार को दूसरा टी20 मैच खेला गया. इस मैच मेंऑस्ट्रेलिया को 90 रन से हार गया, लेकिन जब ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज कैमरन ग्रीन को पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक ने आउट कर दिया तो विवाद खड़ा हो गया.
ग्रीन ने उस्मान के बॉलिंग एक्शन पर निराशा जताई. उन्होंने डग आउट जाते हुए एक्शन कर दिखाया कि उस्मान भट्टा (यानी हाथ तोड़कर) बॉल डाल रहे हैं. इस तरह से बॉल डालना पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बॉलिंग किए जाने के नियमों के खिलाफ है.
Cameron Green is not happy with USMAN TARIQ’s action after getting out to his Delivery in the 2nd T20i .
— Cricket NO Ball Zone (@CricNoBallZone) January 31, 2026
Your thoughts on Usman Tariq’s Action?? pic.twitter.com/4IPZiQNYsH
कैमरन ग्रीन क्या लेंगे बड़ा एक्शन
ये पूरा मामाल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले सामने आया है. अब अगर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम या फिर कैमरन ग्रीन आईसीसी से उस्मान तारिक के एक्शन की कंप्लेन करता है तो आईसीसी उस पर एक्शन ले सकता है.
🚨 PAKISTAN'S USMAN TARIQ IN BIG TROUBLE 🚨
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) January 31, 2026
- Cricket Australia is set to file an official complaint with the ICC about Usman Tariq's illegal bowling action 😯
- Today, Cameron Green seemed unhappy with Usman Tariq's action 🧐
- What's your take 🤔pic.twitter.com/B9bMk0tWHc
इन खिलाड़ियों पर चली थी आईसीसी की तलवार
इससे पहले क्रिकेट के मैदान पर श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और हाल ही में बांग्लादेश के स्पिनर साकिब अल हसन के इस तरह के एक्शन को लेकर भी बवाल मच चुका है. इन दोनों पर आईसीसी ने एक्शन भी लिया था. इनके बॉलिंग एक्शन की जांच भी हुई थी. क्या उस्मान तारिक के खिलाफ भी कुछ ऐसा किया जा सकता है. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
ये भी पढ़ें :IND vs PAK मैच में हुआ जमकर ड्रॉमा, आउट होने के बाद क्रीज पर लौटे अभिज्ञान कुंडू, देखें पूरा वीडियो
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us