/newsnation/media/media_files/2026/02/01/abhigyan-kundu-2026-02-01-15-48-28.jpg)
Abhigyan Kundu Photograph: (ICC)
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 का 36वां मैच खेला जा रहा है. इस मैच में उस समय मैदान पर ड्रामा देखा गया, जब अभिज्ञान कुंडू आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे लेकिन उन्हें वापस क्रीज पर बुलाया गया और उन्होंने अगली ही बॉल पर चौका जड़कर पाकिस्तानी बॉलर के जख्मों पर नमक छिड़क दिया. आइए हम आपको इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं.
भारत-पाक मैच में मैदान पर हुआ ड्रामा
दरअसल, इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. भारतीय टीम के बल्लेबाज आरोन जॉर्ज 16, वैभव शूर्यवंशी 30 और आयुष म्हात्रे 0 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. इसके बाद वेदांत त्रिवेदी और अभिज्ञान कुंडू ने पारी को संभाला और स्कोर को 147 तक पहुंचाया. लेकिन इस बीच कुंडू को लेकर मैदान पर जमकर ड्रामा हुआ.
30वें ओवर में हुई मजेदार घटना
इस मैच में 30वें ओवर की चौथी गेंद पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद सय्याम ने अभिज्ञान कुंडू को डाली और उन्हें विकेटकीपर हमजा जहूर के हाथों 14 बॉल पर 7 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट करा दिया. अभिज्ञान कुंडू इसके बाद पवेलियन की ओर लौट रहे थे कि तभी उन्हें वापस बुलाया गया और उन्होंने क्रीज पर आकर खेलना जारी रखा.
पाकिस्तान को हाथ लगी निराशा
दरअसल, मोहम्मद सय्याम ने ये बॉल अभिज्ञान कुंडू को जो डाली थी, वो नो बॉल घोषित कर दी गई. उनका पैर क्रीज से बाहर पाया गया, जिसके चलते कुंडू को जीवनदान मिला और वो वापस क्रीज पर आए. इस दौरान पाकिस्तान के सभी खिलाड़ी काफी हैरान नजर आए. एक पल में ही पाकिस्तान का सारा सेलिब्रेशन निराशा में बदल गया.
ಸಿಕ್ಕ ಚಾನ್ಸ್ ಅನ್ನ ಸಖತ್ ಆಗಿ ಬಳಸಿಕೊಂಡಿದ್ದಾರೆ! No-ball ನಲ್ಲಿ ಲೈಫ್ ಸಿಕ್ತು, Free-hit ನಲ್ಲಿ ಬೌಂಡರಿ ಸಿಕ್ತು. Abhigyan Kundu ಇವತ್ತು ದೂಳೆಬ್ಬಿಸೋಕೆ ರೆಡಿ! 👊💥
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) February 1, 2026
📺 ವೀಕ್ಷಿಸಿ | ICC Men's U19 WC | #INDvsPAK | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ Star Sports 2 ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ.#TeamIndiapic.twitter.com/Z4KfBB6p58
फ्री हिट पर कुंडू ने लगाया चौका
इसके बाद ये गेंद अभिज्ञान कुंडू के लिए एक फ्री-हिट बॉल बन गई. मोहम्मद सय्याम ने ऑफ साइड के ठीक बाहर शॉर्ट ऑफ लेंथ की गेंद डाली. इस पर अभिज्ञान कुंडू आगे बढ़े और ड्राइव मारकर मिड-ऑफ की ओर तमतमा चौका जड़ दिया. इसके बाद अली हसन बलोच की गेंद पर अभिज्ञान कुंडू ने अब्दुल सुभान को कैच थमा दिया. वो 33 वें ओवर की दूसरी गेंद पर 27 बॉल में 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
ये भी पढ़ें :11 रन बनाते ही वैभव सूर्यवंशी ने किया बड़ा कारनामा, इस मामले में निकल गए शुभमन गिल से आगे
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us