11 रन बनाते ही वैभव सूर्यवंशी ने किया बड़ा कारनामा, इस मामले में निकल गए शुभमन गिल से आगे

Vaibhav Suryavanshi Record: भारतीय स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी भले ही 30 रन बनाकर आउट हो गए हो, लेकिन उन्होंने एक बड़ा कारनामा किया है. वह शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद से आगे निकल गए हैं.

Vaibhav Suryavanshi Record: भारतीय स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी भले ही 30 रन बनाकर आउट हो गए हो, लेकिन उन्होंने एक बड़ा कारनामा किया है. वह शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद से आगे निकल गए हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
Vaibhav Suryavanshi leave behind shubman gill unmukt chand after scoring 11 runs during ind vs pak under-19 world cup 2026

Vaibhav Suryavanshi leave behind shubman gill unmukt chand after scoring 11 runs during ind vs pak under-19 world cup 2026

Vaibhav Suryavanshi Record: अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी है. जहां, ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी को शुरुआत तो मिली, लेकिन वह इस शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और 30 रन बनाकर ही आउट हो गए. मगर, अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान वैभव ने बड़ा कारनामा किया और यूथ ODI में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल - उन्मुक्त चंद को पीछे छोड़ दिया.

Advertisment

वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 30 रन

पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका लग गया है. वैभव 22 गेंद पर 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अपनी इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का निकला. स्ट्राइक रेट 136.36 का रहा.

Vaibhav Suryavanshi निकले शुभमन गिल से आगे

पाकिस्तान के साथ खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने यूथ ODI में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद से आगे निकल गए हैं. इस मैच के शुरू होने से पहले वैभव ने 6वें नंबर थे, लेकिन अब वह इस मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं.

शुभमन ने यूथ ODI में 16 मैच खेले, जिसमें 103.23 की स्ट्राइक रेट और 104.45 के औसत से 1149 रन बनाए थे. वहीं उन्मुक्त चंद ने 21 मैचों में 1149 रन ही बनाए थे. ऐसे में पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे मुकाबले में 11 रन बनाते ही वैभव ने इन दोनों को पीछे छोड़ दिया. 14 वर्षीय इस बल्लेबाज ने अब तक 23 यूथ ODI में 53.13 के औसत और 158.61 की स्ट्राइक रेट से 1169* रन बना लिए हैं.

नंबर-1 पर हैं विजय जोल

यूथ ODI में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विजय जोल के नाम पर दर्ज है. जोल ने 2012-14 में खेले गए 36 अंडर-19 मैचों की 36 पारियों में 42.54 के औसत और 73.12 की स्ट्राइक रेट से 1404 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 7 अर्धशतक निकले. वह 3 बार डक पर भी आउट हुए.

ये भी पढ़ें: ईशान और अर्शदीप ने T20 World Cup 2026 से पहले फैंस से की खास रिक्वेस्ट, जानिए शानदार प्रदर्शन पर क्या बोला

vaibhav suryavanshi
Advertisment