/newsnation/media/media_files/2026/02/01/ishan-kishan-and-arshdeep-singh-2026-02-01-13-50-05.jpg)
Ishan Kishan and Arshdeep Singh Photograph: (x/bcci)
T20 World Cup 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को पांचवां टी20 मैच खेला गया. इस मैच में भारत को 46 रनों से जीत मिली. टीम के लिए ईशान किशन ने पहले 103 रनों की शतकीय पारी खेली. इसके बाद बॉलिंग के दौरान रनों को डिफेंड करते हुए अर्शदीप ने फाइव विकेट हॉल हासिल किया. ये अर्शदीप का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय फाइव विकेट हॉल है. अब बीसीसीआई ने इन दोनों खिलाड़ियों का एक इंटरव्यू वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों ने अपने-अपने प्रदर्शन को लेकर बात की है.
अर्शदीप ने शानदार प्रदर्शन पर खोला राज
इस वीडियो में ईशान किशन अर्शदीप सिंह से पूछते हैं कि, जब तुमने पहले 2 ओवर में 30-40 रन दे दिए थे, उसके बाद 5 विकेट लेना आसान नहीं होता है. इसे कैसे किया. इस पर जवाब देते हुए अर्शदीप ने कहा, मैंने आपकी स्टोरी देखी थी, जिससे मुझे मोटिवेशन मिला. खुद पर भरोसा रखो और अपनी मानसिकता को मजबूत रखो. मुझे पीछे से यानी कीपर (ईशान) की तरफ से मोटिवेशन मिल रहा था. इस पर ईशान ने कहा कि मैं तो तूझे बॉलिंग में काफी ऊपर रेट करता हूं. मेरे लिए तो तू तीन ओवर में मार खाएगा तभी भी मुझे चौथे ओवर में उम्मीद होगी कि तू कर देगा. इस दौरान दोनों हल्की-फुल्की मस्ती भी करते हुए नजर आए.
ईशान ने शतक पर बोली बड़ी बात
इसके बाद अर्शदीप सिंह ईशान किशन से उनकी शतकीय पारी पर बात करते हैं. अर्शदीप ईशान से पूछते हैं कि, आपको शतक के लिए बहुत-बहुत बधाई हो. आप काफी अच्छे फॉर्म में लगे रहे हो, आपकी बैटिंग देखकर मजा आ रहा है. आपका क्या माइंडसेट है. इस पर ईशान ने कहा, मैंने घरेलू क्रिकेट में सिर्फ इतना सीखा है कि आप सिर्फ उस मैच पर ध्यान दो, जो आप खेल रहे हैं. आप अपने पास्ट पर मत सोचो कि आपने क्या अच्छा किया है. आप जब प्रजेंट में रहते हो आपका माइंडसेट सबसे अच्छा होता है. वर्ल्ड कप में एक मैच, एक कैच और एक ओवर कैसे सब कुछ चेंज कर देता है.
A Tale of Two Match-Winners 📝
— BCCI (@BCCI) February 1, 2026
Hear it from the architects themselves as @ishankishan51 and @arshdeepsinghh relive a memorable night 🤝 - By @RajalArora
P.S. Wait for a special message at the end 🙌
🔽 Watch | #TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBankhttps://t.co/cOJQs6wEjv
टी20 वर्ल्ड कप से पहले ईशान की फैंस से मांग
इसके बाद अर्शदीप ने ईशान से पूछा कि आपने अपनी स्किल में क्या बदलाव किया है कि आप इतना निखर कर खेल रहे हैं. इस पर ईशान ने कहा कि, पहले मैं इतना सीरियस नहीं लेता था चीजों को लेकिन अब जब मैं मारने का भी सोचता हूं तो उसके पीछे एक प्लानिंग होती है. मैं पूरा मारूंगा खुलकर, वो कोई हाफ हार्टेड शॉट नहीं होगा. मैंने ये कुछ चीजें बदली अपनी बैटिंग में जो मेरे लिए काम कर रही हैं. इसके बाद ईशान ने भारतीय फैंस से वर्ल्ड कप के लिए समर्थन मांगा और कहा कि आपका साथ हमें चाहिए. आप हमारे साथ हैं तो हम हर चीज पार कर लेंगे.
ये भी पढ़ें : IND vs NZ: LIVE मैच में संजू सैमसन के साथ गौतम गंभीर ने कर दी ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर उठने लगे सवाल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us