/newsnation/media/media_files/2026/02/01/sanju-samson-2026-02-01-12-15-20.jpg)
Sanju Samson Photograph: (ANI)
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच बीते शनिवार को तिरुवनंतपुरम में खेला गया. इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम में न्यूजीलैंड को 272 रनों का लक्ष्य दिया और 225 पर रोक कर 46 रनों से मैच जीत लिया. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया. इस मैच में के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो भारत के विकेटकीपर ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन ने जुड़ा हुआ है.
संजू सैमसन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस पर अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो में संजू के साथ कुछ ऐसा होता हुआ नजर आ रहा है, जिससे साफ संदेश जा रहा है कि वो आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्लेइंग-11 का शायद ही हिस्सा रहें.
संजू सैमसन की हुई बेइज्जती
दरअसल, संजू सैमसन अपने होम ग्राउंड तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में ये मैच खेलने के लिए उतरे. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी कीर और 271 रन बनाए. न्यूजीलैंड जब रनों का पीछा करने के लिए आई तो संजू सैमसन डगआउट से बाहर कीपिंग करने के लिए तैयार होकर आए. उन्होंने कीपिंग पैड और ग्लव्स डाले हुए थे. लेकिन मैदान पर आने के बाद उन्हें पता चला कि वो विकेटकीपिंग नहीं कर रहे हैं. उनकी जगह पर ईशान किशन कीपिंग कर रहे हैं.
क्या संजू सैमसन का कटा पत्ता?
इसके बाद संजू ने बाउंड्री लाइन के बाहर आकर अपने कीपिंग पैड उतारे और वो मैच में फील्डिंग करते हुए नजर आए. इस पूरे घटनाक्रम को संजू की बेइज्जती से जोड़कर देखा जा रहा है. इसके साथ ही फैंस कमेंट कर रहे हैं कि टीम मैनेजमेंट और गौतम गंभीर ने उन्हें साफ संदेश दे दिया है कि वो और आगे टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं होंगे. उन्हें विकेटकीपिंग नहीं करानी है ये तो उनको पहले ही बता देना चाहिए था. वो मैदान पर तैयार होकर आ गए उसके बाद उन्हें कीपिंग नहीं करने दी.
Sanju Samson came out with full preparation for wicketkeeping with gloves, helmet, and L guard, but suddenly he got a message from Gautam Gambhir and Suryakumar Yadav that Ishan Kishan will do the keeping.
— Tejash (@Tejashyyyyy) January 31, 2026
Feel for him, but he himself is the reason behind all this 💔 pic.twitter.com/YOtI4PEEdJ
संजू का इस सीरीज में प्रदर्शन
इस सीरीज में संजू के प्रदर्शन निराशाजनक रहा. उन्होंने नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में 10 रन बनाए. उनके बल्ले से रायपुर में खेले गए दूसरे मैच में 6 रन निकले. संजू गुवाहाटी में खेले गए तीसरे मैच में शून्य पर आउट हो गए. उनके बल्ले से गुवाहाटी में खेले गए चौथे टी20 मैच में 24 रन निकले, जबकि पांचवें मैच में वो सिर्फ 6 रन बनाए पाए. वो इस सीरीज में पांच मैचों में सिर्फ 46 रन बना पाए हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us