जो कोई नहीं कर पाया वो सूर्यकुमार यादव ने कर दिखाया, T20I क्रिकेट में बनाया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav World Record: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार रात न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी पारी खेली और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Suryakumar Yadav World Record: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार रात न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी पारी खेली और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

author-image
Sonam Gupta
New Update
suryakumar Yadav set new world record become fastest batsman to reach 3000 t20i runs in just-1822-balls

suryakumar Yadav set new world record become fastest batsman to reach 3000 t20i runs in just-1822-balls

Suryakumar Yadav World Record: न्यूजीलैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 4-1 से सीरीज को सील किया. तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें टी-20 मैच में सूर्यकुमार ने शानदार बल्लेबाजी की और तूफानी फिफ्टी लगाई. इसी दौरान सूर्या ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. वह गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 3000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

Advertisment

Suryakumar Yadav ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड के साथ खेली गई टी-20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने कमाल करी बल्लेबाजी की. वह सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया. तीसरे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया. फिर उन्होंने 30 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली. इस दौरान सूर्या ने 4 चौके और 6 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 210 का रहा.

Suryakumar Yadav ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

तिरुवनंतपुरम में अर्धशतकीय पारी खेलने के दौरान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. सूर्या ने आखिरी मैच में 63 रनों की पारी के दौरान अपने 3000 T20I रन पूरे कर लिए. इसी के साथ सूर्या इस मुकाम तक सबसे कम गेंदों में पहुंचने वाले वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे तेज खिलाड़ी बन गए. सूर्यकुमार यादव ने 3000 T20I रन पूरे करने के लिए 1822 गेंदों में हासिल किया, जिसमें इससे पहले ये रिकॉर्ड यूएई के मुहम्मद वसीम (1947) के नाम पर था.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में तीन हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी

सूर्यकुमार यादव (भारत) - 1822 गेंद

मुहम्मद वसीम (यूएई) - 1947 गेंद

जोस बटलर (इंग्लैंड) - 2068 गेंद

आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) - 2077 गेंद

डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 2113 गेंद

रोहित शर्मा (भारत) - 2149 गेंद

विराट कोहली (भारत) - 2169 गेंद

ये भी पढ़ें: ईशान किशन VS संजू सैमसन, किसे करनी चाहिए अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग? आंकड़े देखकर खुद कीजिए फैसला

SURYAKUMAR YADAV
Advertisment