ईशान किशन VS संजू सैमसन, किसे करनी चाहिए अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग? आंकड़े देखकर खुद कीजिए फैसला

Ishan Kishan VS Sanju Samson: आइए ईशान किशन और संजू सैमसन के टी-20 आंकड़ों पर नजर डालते हैं, जिससे ये समझना आसान हो जाएगा की अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग किसे करनी चाहिए.

Ishan Kishan VS Sanju Samson: आइए ईशान किशन और संजू सैमसन के टी-20 आंकड़ों पर नजर डालते हैं, जिससे ये समझना आसान हो जाएगा की अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग किसे करनी चाहिए.

author-image
Sonam Gupta
New Update
Ishan Kishan VS Sanju Samson

Ishan Kishan VS Sanju Samson

Ishan Kishan VS Sanju Samson: 7 फरवरी से टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली, जिसमें वापसी कर रहे ईशान किशन ने अपना जलवा दिखाया. जबकि ओपनिंग कर रहे संजू सैमसन सभी मैचों में फ्लॉप रहे. ऐसे में अब क्रिकेट के गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि अपकमिंग टी-20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन नहीं बल्कि ईशान किशन को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करनी चाहिए. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको ईशान और संजू दोनों के ही T20I रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं, जिसे देखकर आप समझ सकेंगे कि अभिषेक के साथ किसे ओपनिंग करनी चाहिए...

Advertisment

ईशान किशन के टी-20 आंकड़े

न्यूजीलैंड के साथ खेली गई टी-20 सीरीज में ईशान किशन ने वापसी की. वह 2 साल से भी अधिक वक्त बाद भारतीय टीम में लौटे, जहां उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया. ईशान ने 4 मैचों में 53.75 के औसत और 231.18 की स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए, जिसमें एक तूफानी शतक और एक अर्धशतक शामिल है.

ईशान किशन के T20I रिकॉर्ड्स पर गौर करें, तो उन्होंने भारत के लिए 36 T20Is मैच खेले हैं, जिसमें 137.92 की स्ट्राइक रेट और 28.88 के औसत से 1011 रन बनाए हैं. इस दौरान ईशान के बल्ले से एक शतक और 7 अर्धशतक आए हैं. 

संजू सैमसन के आंकड़े हैं ऐसे

न्यूजीलैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए कुछ खास नहीं रही. संजू के बल्ले से एक 30 प्लस स्कोर भी नहीं आया. वहीं, अगर ओवरऑल रिकॉर्ड्स पर गौर करें, तो सैमसन ने भारत के लिए 57 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 39.27 के औसत और 147.46 की स्ट्राइक रेट से 1078 रन बनाए हैं. संजू के बल्ले से 3 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं.

किसे करनी चाहिए अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग?

T20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का ओपनिंग करना तो तय है, लेकिन सवाल ये है कि उनके साथ ओपनिंग कौन करेगा? ओवरऑल रिकॉर्ड देखें, तो संजू सैमसन, ईशान किशन से कम नहीं हैं. मगर, संजू का हालिया फॉर्म निराशाजनक है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वह कुछ खास नहीं कर सके, जबकि वहीं ईशान ने ड्रीम कमबैक किया है और वह खतरनाक फॉर्म में हैं. ऐसे में भारतीय मैनेजमेंट ईशान को ओपनिंग के लिए चुन सकते हैं.

ये भी पढ़ें:'मैं आउट ऑफ फॉर्म नहीं था', प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद सूर्यकुमार यादव ने भरी हुंकार

sanju-samson ishan-kishan
Advertisment