/newsnation/media/media_files/2026/02/01/ind-vs-nz-suryakumar-yadav-statement-after-winning-player-of-the-match-award-2026-02-01-06-58-27.jpg)
IND vs NZ suryakumar yadav statement after winning player of the match award
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पांचवें टी-20 मैच को टीम इंडिया ने 46 रनों से जीता और सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया. तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन ने शतक और सूर्यकुमार यादव ने शतक लगाया. वहीं, अर्शदीप सिंह ने पंजा खोलकर कीवी टीम को हराने में अहम भूमिका निभाई. इस सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया. आइए जानते हैं कि इस अवॉर्ड को जीतने के बाद सूर्या ने क्या-क्या कहा...
प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतकर क्या बोले सूर्या
न्यूजीलैंड के साथ खेले गए 5 टी-20 मैचों में सूर्यकुमार यादव ने 5 मैच खेले, जिसकी 5 पारियों में उन्होंने 80.67 के औसत और 196.75 की स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए सूर्या को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया.
POTS अवॉर्ड जीतने के बाद कैप्टन सूर्यकुमार ने कहा, 'बहुत अच्छा लग रहा है. यह एक लंबा साल रहा है और ऐसे पलों के लिए लंबा इंतज़ार रहा है. मैंने हमेशा सपना देखा था कि यह समय कब आएगा. आपने (मुरली कार्तिक) असल में अहमदाबाद में पिछली सीरीज से पहले कहा था कि जब SKY है, तो डरो मत. मैंने वही चीजें करना जारी रखा, जो मैं पिछले एक साल से कर रहा था, अपने रूटीन पर टिका रहा. मुझे पता था कि मैं आउट ऑफ फॉर्म नहीं था, बस रन नहीं बन रहे थे.'
𝙏𝙝𝙖𝙩 𝙬𝙞𝙣𝙣𝙞𝙣𝙜 𝙛𝙚𝙚𝙡𝙞𝙣𝙜! 🏆#TeamIndia Captain Surya Kumar Yadav receives the @IDFCFIRSTBank T20I Series trophy from BCCI President Mr. Mithun Manhas 👏👏#INDvNZ | @MithunManhas | @surya_14kumarpic.twitter.com/6n2sP1D6TR
— BCCI (@BCCI) January 31, 2026
सूर्या ने बताया कैसे निकले बल्ले से रन
कप्तान सूर्या ने आगे बताया कि उन्होंने रन बनाने के लिए बेसिक्स पर वापसी की. उनके दोस्तों ने भी उनकी काफी मदद की. सूर्यकुमार ने कहा, 'मुझे लगता है कि एक साल तक आसमान नीला नहीं था, लेकिन यही जिंदगी है. यह सफर का हिस्सा है. मैंने इसे स्वीकार किया, वापस बेसिक्स पर गया, यह समझने की कोशिश की कि क्या गलत हो रहा है. पिछली सीरीज के बाद, मुझे दो-तीन हफ़्ते मिले जहाँ मैंने करीबी दोस्तों के साथ समय बिताया.'
'उन्होंने मुझे कुछ ज़रूरी बातें बताईं जिन्हें मुझे फॉलो करने की जरूरत थी. यही एक खिलाड़ी की ज़िंदगी होती है. मैंने क्रिकेट ही नहीं, बल्कि कई करियर देखे हैं जहां लोग इन फेज से गुजरते हैं. मुझे पता था कि अगर मैं छोटी-छोटी चीज़ें सही करता रहूंगा तो मेरा समय आएगा. मैं सच में खुश हूं कि चीजें कैसे हुईं.'
मुंबई जाकर होगा सोच-विचार
7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरू होने वाला है. भारतीय टीम मुंबई में एकजुट होने वाली है, जहां वह टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू करेगी. टी20 विश्व कप 2026 को लेकर सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'आप जीतें या हारें हमेशा कुछ न कुछ सीखते हैं. जब हम मुंबई जाएंगे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेंगे. फिर बैठकर पिछले पांच गेम और पूरे साल का एनालिसिस करेंगे, हमने क्या अच्छा किया और हम क्या बेहतर कर सकते हैं. फिर हम अपना कैंपेन शुरू करेंगे.'
ये भी पढ़ें:'मैं अभी वहां नहीं पहुंचा हूं', POTM अवॉर्ड जीतकर ईशान किशन ने क्यों कही ऐसी बात?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us