'मैं अभी वहां नहीं पहुंचा हूं', POTM अवॉर्ड जीतकर ईशान किशन ने क्यों कही ऐसी बात?

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पांचवें टी-20 मैच में ईशान किशन ने कमाल की शतकीय पारी खेली. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. आइए जानते हैं इसपर ईशान ने क्या कहा...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पांचवें टी-20 मैच में ईशान किशन ने कमाल की शतकीय पारी खेली. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. आइए जानते हैं इसपर ईशान ने क्या कहा...

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND vs NZ 5th t20i ishan kishan statement after winning man of the match award

IND vs NZ 5th t20i ishan kishan statement after winning man of the match award

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पांचवें टी-20 मैच को जीतकर टीम इंडिया ने 4-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया. तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी मुकाबले में भारत ने पहले कमाल की बल्लेबाजी की और फिर बेहतरीन गेंदबाजी कर मैच को अपने नाम किया. अपना पहला T20I शतक लगाने वाले ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. तो आइए जानते हैं कि ईशान ने POTM अवॉर्ड मिलने पर क्या-क्या कहा...

Advertisment

अभिषेक शर्मा के साथ बल्लेबाजी करने से मिलती है मदद

शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद ईशान किशन ने कहा कि उन्हें अभिषेक शर्मा के साथ बल्लेबाजी करने से मदद मिली. अपनी पारी के बारे में सोचने को लेकर ईशान किशन ने कहा, सच कहूं तो, ज्यादा कुछ नहीं. मुझे लगा कि शुरुआत में गेंद थोड़ी हरकत कर रही थी, लेकिन अभिषेक शर्मा के साथ बैटिंग करने से सच में मदद मिलती है. आप उसका इंटेंट देखते हैं, आप समझते हैं कि टीम को किस मोमेंटम की जरूरत है और फिर आप बस गेंद को देखकर उसके हिसाब से खेलने की कोशिश करते हैं. यह तरीका आज मेरे लिए अच्छा काम किया.

मैच जीतने पर रहता है फोकस

ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए 42 गेंदों में शतक बनाया. सेंचुरी के करीब आकर भी ईशान ने छक्के-चौकों की बारिश नहीं रोकी और छक्के के साथ ही शतक पूरा किया.

पर्सनल माइलस्टोन पर ईशान ने कहा, 'मुझे लगता है कि अब हमारी टीम में सभी की यही सोच है. अगर आप किसी माइलस्टोन के करीब भी हैं, तो इससे अधिक फर्क नहीं पड़ता. अगर आप उस स्टेज पर सिंगल लेना शुरू कर देते हैं, तो बाद में आपको लग सकता है कि आपने बड़ा स्कोर बनाने का मौका गंवा दिया. इसलिए अगर गेंद मारने लायक है, तो आपको उस पर शॉट लगाना ही होगा. फोकस मैच जीतने पर है, न कि पर्सनल माइलस्टोन पर.'

वर्ल्ड कप पर है पूरा फोकस

7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो रही है. ऐसे में ईशान किशन का कहना है कि उनका पूरा फोकस टूर्नामेंट पर ही है और वह वहां इसी फॉर्म के साथ जाना चाहते हैं.

Ishan Kishan ने आगे कहा, 'मुझे अब भी लगता है कि मैं अभी वहां नहीं पहुंचा हूं. हां, मैंने अच्छा किया है और मुझे ये अवॉर्ड मिल रहे हैं, लेकिन मेरा फोकस पूरी तरह से वर्ल्ड कप पर है. वहीं पर एक्स्ट्रा मेहनत की जरूरत है। जरूरी यह है कि इस फॉर्म को आगे ले जाया जाए और वहां भी योगदान देना जारी रखा जाए.'

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: ईशान किशन के शतक पर हार्दिक पांड्या ने किया ऐसा सेलिब्रेशन, हर तरफ हो रहा है वायरल

ind-vs-nz
Advertisment