/newsnation/media/media_files/2026/02/01/ind-vs-nz-5th-t20i-hardik-pandya-celebration-viral-on-ishan-kishan-century-2026-02-01-05-28-36.jpg)
IND vs NZ 5th t20i hardik pandya celebration viral on ishan kishan century
IND vs NZ: तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पांचवें टी-20 मैच में भारत ने 46 रनों से जीत दर्ज कर ली. इस जीत में सबसे बड़ा योगदान रहा ईशान किशन का, जिन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार शतक जड़ा. अपने शतक को ईशान ने तो सेलिब्रेट किया ही, लेकिन नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े हार्दिक पांड्या का सेलिब्रेशन देखते ही बन रहा था. ईशान के शतक पर हार्दिक का सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
ईशान किशन ने लगाया शतक
न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पांचवें टी-20 मैच में टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. जहां, नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की. ईशान ने महज 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वहीं, वह 43 गेंदों में 103 रनों की शतकीय पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 10 छक्के और 6 चौके निकले. इतना ही नहीं ईशान का स्ट्राइक रेट 239 का रहा. ये ईशान के टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक भी रहा.
हार्दिक पांड्या का सेलिब्रेशन हुआ वायरल
ईशान किशन ने तिरुवनंतपुरम में जब अपना पहला T20I शतक लगाया, तो नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े हार्दिक पांड्या का सेलिब्रेशन देखने लायक था. ईशान तो अपने शतक से खुश थे, लेकिन उनसे भी ज्यादा खुश हार्दिक दिखे. जी हां, ये शतक पूरा होते ही हार्दिक कूदते हुए ईशान के पास आए और उन्हें टाइट हग किया. फिर वह बल्ले के जरिए कुछ और देर तक शतक को सेलिब्रेट करते रहे. हार्दिक का ये सेलिब्रेशन इन दोनों खिलाड़ियों के बीच के भाई चारे को दर्शाता है.
🎥 What a way to get to your maiden T20I century! 💯
— BCCI (@BCCI) January 31, 2026
And look what it means to Ishan Kishan 🙌
Updates ▶️ https://t.co/AwZfWUTBGi#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBankpic.twitter.com/adZg0TJTvK
हार्दिक और ईशान के बीच है गहरी दोस्ती
हार्दिक पांड्या और ईशान किशन के बीच काफी गहरी दोस्ती है. उन्होंने कई साल तक मुंबई इंडियंस में ड्रेसिंग रूम शेयर किया है. हार्दिक, ईशान किशन को अपने छोटे भाई की तरह ट्रीट करते हैं और प्यार से ‘ईशू बेबी’ कहते हैं. पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने जब ईशान किशन को अनुशासनहीनता के चलते टीम से बाहर किया था और BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी निकाल दिया था, तब ईशान, हार्दिक के साथ बड़ौदा में ही ट्रेनिंग किया करते थे.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: अर्शदीप सिंह का 5 विकेट हॉल, ईशान किशन का शतक, 5वें T20 में न्यूजीलैंड को हराकर 4-1 से सीरीज जीता भारत
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us