Team India को T20 वर्ल्ड कप में बड़ा झटका दे सकता है ये मैच विनर खिलाड़ी, खूब लुटा रहा रन

Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ती नजर आ रही है. जसप्रीत बुमराह जो सबसे कम कंजूस गेंदबाज माने जाते हैं, वो काफी रन लुटा रहे हैं.

Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ती नजर आ रही है. जसप्रीत बुमराह जो सबसे कम कंजूस गेंदबाज माने जाते हैं, वो काफी रन लुटा रहे हैं.

author-image
Roshni Singh
New Update
Team India

Team India Photograph: (X/BCCI)

Jasprit Bumrah: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली गई. इस सीरीज से दोनों टीमें अपनी तैयारियों को आखिरी अंजाम देना चाह रही थी, जिसमें टीम इंडिया काफी हद कर कामयाब रही. भारत ने 4-1 से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम किया, लेकिन आखिरी मैच में टीम इंडिया की टेंशन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बढ़ गई, जब बुमराह का टी20 इंटरनेशनल ही नहीं बल्कि टी20 करियर का सबसे खराब देखने को मिला. 

Advertisment

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बुमराह का खराब प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में सिर्फ 4 मुकाबले खेलें. इन चार मैचों में उन्होंने सिर्फ 4 विकेट चटकाए. उन्होंने 35.50 की खराब औसत से गेंदबाजी की. बुमराह ने 4 में से 3 विकेट तो सिर्फ एक मैच में लिए. बाकी 3 मैच में वो सिर्फ एक विकेट लेने में कामयाब रहे.

पहले टी20 मैच में बुमराह ने 3 ओवर में 29 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए. दूसरे मैच में उन्हें रेस्ट दिया गया था. इसके बाद तीसरे टी20 मैच में बुमराह ने 3 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था. जबकि चौथे टी20 मैच में बुमराह ने 4 ओवर में 38 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिए. 

बुमराह ने डाले अपने टी20 करियर का सबसे महंगा स्पेल

इसके बाद जसप्रीत बुमराह का आखिरी यानी पांचवे टी20 मैच में बेहद की खराब प्रदर्शन देखने को मिला. उन्होंने 4 ओवर में 58 रन लुटा दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए. बुमराह का उनके टी20 करियर का यह सबसे महंगा स्पेल रहा. इससे पहले आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने कुल 56 रन दिए थे और एक विकेट लिया था, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ 9.47 की इकॉनामी से गेंदबाजी करते हुए बुमराह एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं रहे. जसप्रीत बुमराह का खराब फॉर्म टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकता है. बुमराह टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए बेहद अहम खिलाड़ी हैं. वो ऐसे ही रन लुटाते रहे तो टीम की टेंशन बढ़ जाएगी.

यह भी पढ़ें:  कार्लोस अल्काराज ने पहली बार जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब, फाइनल में दिग्गज नोवाक जोकोविच को हराया

Team India jasprit bumrah
Advertisment