कार्लोस अल्काराज ने पहली बार जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब, फाइनल में दिग्गज नोवाक जोकोविच को हराया

Carlos Alcaraz: दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच को हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है.

Carlos Alcaraz: दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच को हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Carlos Alcaraz

Carlos Alcaraz

Carlos Alcaraz: दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है. स्पेन के 22 वर्षीय कार्लोस अल्काराज ने सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच को 6-2, 6-2, 6-3, 7-5 से हराकर खिताब को अपने नाम किया. रविवार को मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में यह मुकाबला 3 घंटे और 2 मिनट तक चला. नोवाक जोकोविच को ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहली बार हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले वो 10 बार फाइनल में पहुंचे थे और हर बार खिताब अपने नाम किया था. 

Advertisment

चौथे सेट में कार्लोस अल्काराज ने हासिल की जीत

4 सीटों तक खेले गए इस फाइनल मुकाबले का पहला सेट नोवाक जोकोविच ने आसानी से जीता था, लेकिन फिर कार्लोस अल्काराज ने शानदार वापसी की और अगले तीनों राउंड जीतकर टाइटल अपने नाम कर लिया. हालांकि चौथा टेस्ट काफी रोमांचक रहा. सेट के 12वें गेम में नोवाक जोकोविच सर्व कर रहे थे, लेकिन फिर वो गलती कर बैठे. इससे पहले 11वें गेम में अल्काराज ने दवाब में शानदार खेल दिखाते हुए फोरहैंड विनर लगाकर 6-5 की बढ़त ले ली थी. अहम मौके पर नोवाक जोकोविच की गलती उनपर भारी पड़ी और कार्लोस अल्काराज ने शानदार खेल दिखाते हुए 6-2, 6-2, 6-3, 7-5 से मुकाबला जीत लिया. 

कार्लोस अल्काराज ने पूरे किए करियर ग्रैंड स्लैंम

कार्लोस अल्काराज ने इस जीत के साथ ही करियर ग्रैंड स्लैंम पूरा कर लिया है. बता दें कि ऑस्ट्रेलियन ओपन, विबलंडन ओपन, फ्रेंच ओपन और US ओपन इन 4 प्रमुख टूर्नामेंट को मिलाकर करियर ग्रैंड स्लैम बनता है. कार्लोस अल्काराज इससे पहले 2 बार विबलंडन ओपन, 2 बार US ओपन और 2 बार फ्रेंच ओपन जीत चुके थे. अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ओपन अपने नाम किया है. इस जीत के साथ ही कार्लोस अल्काराज ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के मेंस खिलाड़ी बन गए हैं. 

कार्लोस अल्काराज ने चोटिल होने के बावजूद सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 5 सेटों तक चले मुकाबले में हराया था. 5 घंटे चले इस मुकाबले में अल्काराज ने ज्वेरेव को 6-4, 7-6, 6-7, 6-7, 7-5 से हराया था. इससे पहले अल्काराज ने क्वार्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर को 7-5, 6-2, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री मारी थी. 

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान के इस खिलाड़ी पर क्यों छिड़ा विवाद, जानिए क्या T20 World Cup 2026 से पहले चलेगी आईसीसी की तलवार

Novak Djokovic carlos alcaraz
Advertisment