/newsnation/media/media_files/2026/02/17/t20-world-cup-2026-five-team-qualified-for-super-8-know-full-scenario-2026-02-17-08-26-35.jpg)
T20 World Cup 2026: रोमांचक हुई सुपर-8 की लड़ाई, 5 टीमों ने किया क्वालिफाई, बची 3 सीटों के हैं कितने दावेदार? Photograph: (Image Source - ICC)
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्डकप 2026 के सुपर-8 चरण में जाने के लिए 5 टीमों के नाम फाइनल हो चुके हैं, अब सिर्फ 3 सीटें खाली हैं. श्रीलंका ने बीते सोमवार यानि 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया को मात देकर उनकी राह मुश्किल कर दी है. अब ग्रुप स्टेज में 6 मुकाबले होने बाकी है, इन्हीं से तय होगा कि आगे कौन सी अन्य 3 टीमें जाने वाली है. इस लेख के जरिए हम आपको सभी 4 ग्रुप के समीकरण बताने वाले हैं.
इन 5 टीमों ने किया क्वालीफाई
ग्रुप-सी की टीम वेस्टइंडीज ने सबसे पहले अपने सभी मैच जीतकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की थी. इंग्लैंड अपने सभी 4 मैच खेल चुका है और 3 जीतर के साथ अगले चरण में पहुंच चुका है. भारतीय टीम ने 15 फरवरी को पाकिस्तान को धूल चटाकर सुपर-8 में अपनी जगह बुक की. वहीं ग्रुप-डी से दक्षिण अफ्रीका अविजित रहकर 6 अंकों के साथ अगली स्टेज में जाने के लिए तैयार है. श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई और सुपर-8 में अपना स्लॉट फिक्स किया.
Who will claim the three remaining Super Eight spots? 🤔
— ICC (@ICC) February 17, 2026
The State of Play at the #T20WorldCup 👉 https://t.co/0qqaoe6gPvpic.twitter.com/njw8ZE55GI
यह भी पढ़ें - SL vs AUS: पथुम निसांका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले खिलाड़ी
अब रेस में हैं ये टीमें
सुपर-8 में अब सिर्फ 3 जगह खाली है, जिसके लिए अमेरिका, पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच रेस बनी हुई है. अमेरिका 4 में से 2 मुकाबले जीतकर पाकिस्तान से बेहतर नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है. अगर पाक टीम को सुपर-8 में जाना है तो नामीबिया को अच्छे अंतर से मात देनी होगी. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को दुआ करनी है कि जिम्बाब्वे आयरलैंड से अपना आखिरी मैच हार जाए और वह ओमान को मात दे दे. न्यूज़ीलैंड की किस्मत उनके हाथों में है, वह एक मैच जीतकर अपने दम पर क्वालीफाई कर जाएंगे.
टीम इंडिया के ग्रुप में हो सकती है ये टीमें
इसके साथ ही आपको बता दें कि सुपर-8 में 2 ग्रुप बनाए जाएंगे, 1 ग्रुप में 4 टीमें होंगी. भारत के ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया/जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज होने वाली है. टीम इंडिया 22 फरवरी को पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी, फिर ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे से भिड़ंत होगी. 1 मार्च को आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा. 3 में से 2 मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जाएगी, नेट रनरेट भी अहम भूमिका निभाने वाला है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us