/newsnation/media/media_files/2026/02/16/suryakumar-yadav-kuldeep-yadav-2026-02-16-21-55-42.jpg)
Suryakumar Yadav Kuldeep Yadav (Image-surya_14kumar)
Suryakumar Yadav Kuldeep Yadav Reel: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर-8 के लिए क्वलीफाई कर लिया. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की ये 8वीं जीत है. वहीं इस मैच के बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जो कप्तान सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या से जुड़ा है.
पाकिस्तान के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद मैदान पर हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और सूर्यकुमार यादव के बीच थोड़ी तीखी बातचीत हुई थी. हाथ मिलाते समय कप्तान सूर्या गुस्से में कुलदीप से कुछ कहते दिखे. वहीं हार्दिक और कुलदीप भी तीखी बातचीत करते नजर आए. वहां मौजूद तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ने माहौल को शांत कराने की कोशिश की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप यादव के साथ शेयर किया वीडियो
सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच के एक दिन बाद 16 फरवरी की शाम एक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें सूर्या कुलदीप यादव के पास जाकर उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं. कुलदीप ने भी गले लगाया, लेकिन वहां से बिना बोले चले गए. इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म 'हेरा फेरी' का एक फेमस डॉयलग चल रहा है. सूर्या ने कैप्शन में लिखा, “गुस्सा छोड़ दो भाई.”
फैंस ने इसे दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग बताया. सूर्या ने भी इस रील्स के जरिए सभी अफवाहों को खत्म कर दिया. बता दें कि टीम इंडिया कोलंबो से भारत रवाना हो चुकी है. भारत अब अपना अगला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा.
Gussa chodh do bhai 😂 @imkuldeep18pic.twitter.com/gZ8lnxeQ8o
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) February 16, 2026
कुलदीप यादव ने छोड़ा था शाहीन अफरीदी का कैच
कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में 18वें ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर बाउंड्री लाइन पर शाहीन अफरीदी का आसान सा कैच छोड़ दिया था, जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या गुस्से में नजर आए. मैच खत्म होने के बाद सूर्या टीम प्लेयर्स के साथ हाथ मिलाने के वक्त सूर्या ने कुलदीप को डांट लगाई थी, जिसका वीडियो वायरल हो गया. अब सूर्या ने वीडियो शेयर किया है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ा CBSE 10वीं बोर्ड एग्जाम, पिता ने कही ये बात
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us