/newsnation/media/media_files/2026/02/16/pathum-nissanka-century-2026-02-16-22-53-17.jpg)
Pathum Nissanka Century Photograph: (AFP)
Pathum Nissanka Century: श्रीलंका के स्टार ओपनर बल्लेबाज पथुम निसांका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शतक जड़ इतिहास रच दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले में पथुम निसांका ने शतक लगाकर अपनी टीम श्रीलंका को सुपर-8 के लिए क्वलीफाई कराई. वहीं पथुम निसांका ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं कर सका था.
टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने पथुम निसांका
पथुम निसांका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक दुनिया का कोई बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने में कामयाब नहीं हो सका था, लेकिन 19 साल बाद पथुम निसांका ने वो कारनामा कर दिखाया है. पथुम निसांका ने इस मैच में 52 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौका और 5 छक्का निकला.
पथुम निसांका टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले बने दूसरे श्रीलंकाई खिलाड़ी
पथुम निसांका श्रीलंका के लिए टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे श्रीलंकाई खिलाड़ी बने हैं. 16 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए किसी ने शतक लगाया है. महेला जयवर्धने टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले श्रीलंका के पहले खिलाड़ी थे. उन्होंने साल 2010 में यह कारनामा किया था. अब 16 साल बाद पथुम निसांका ने टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने का कारनामा किया है.
The hero of the night, Pathum Nissanka, finishes an incredible chase with an unbeaten 100*! A clinical performance to take down the Aussies. 🏏💯#LionsRoar#SLvAUS#T20WorldCuppic.twitter.com/9viyZZFTxf
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) February 16, 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंची श्रीलंका
श्रीलंका ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया. इसी के साथ श्रीलंका की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के लिए क्वलीफाई कर लिया है. जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की दहलीज पर खड़ी है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 181 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका ने 12 गेंद शेष रहते 2 विकेट गंवाकर टारगेट का आसानी से हासिल कर लिया.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ा CBSE 10वीं बोर्ड एग्जाम, पिता ने कही ये बात
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us