/newsnation/media/media_files/2026/02/13/aus-vs-zim-t20-world-cup-2026-2026-02-13-13-54-22.jpg)
AUS vs ZIM - T20 World Cup 2026 Photograph: (Image Source - AFP)
T20 world Cup 2026, AUS vs ZIM: टी20 वर्ल्डकप 2026 में आज यानि 13 फरवरी को ग्रुप-बी की टीम ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे का मुकाबला हुआ.कोलंबो के आर प्रेसदासा स्टेडियम में रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने ब्रायन बेनेट के 64 रन के दम पर 169 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल और मैट रेन्शॉ ने खूब लड़ाई लड़ी, लेकिन जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए. जिम्बाब्वे ने 23 रनों से बाजी मारी.
ब्रायन बेनेट ने जड़ी फिफ्टी
जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने शुरू से लेकर अंत तक पारी को संभाले रखा. उन्होंने 56 गेंदों का सामना कर 64 रन की नाबाद पारी खेली, इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके देखने को मिले. उनका साथ निभाते हुए तदीवानशे मारुमानी ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए, पहले विकेट के लिए उन्होंने 61 रन की साझेदारी की थी. नंबर-3 पर आए रियान बर्ल ने बेनेट के साथ मिलकर 70 रन जोड़े. जिसमें उनका 35 रन का योगदान रहा. अंत में कप्तान सिकंदर रजा ने 13 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 25 रन जड़कर स्कोर को 169 रक पहुंचाया.
यह भी पढ़ें - T20 World Cup 2026: कोलंबो में पाकिस्तानी ने ऑस्ट्रेलियाई फैन से की बदतमीजी, हाथा-पाई की आई नौबत, देखें वीडियो
ध्वस्त हुआ ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर
जिम्बाब्वे की गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया टीम का धाकड़ टॉप ऑर्डर विफल हुआ. महज 29 रन के संयुक्त स्कोर पर 4 बल्लेबाज पवेलियन की राह लौट चुके थे. जोश इंग्लिस 4 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए.कैमरन ग्रीन और टिम डेविड का खाता तक नहीं खुला, ट्रेविस हेड ने पिच पर समय बिताने की रणनीति के साथ पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी 17 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए.
ग्लेन मैक्सवेल और मैट रेन्शॉ ने संभाली पारी
लगातार विकेटों के पतन के बीच ग्लेन मैसकवेल और मैट रेन्शॉ की जोड़ी ने पारी को संभाला, दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआती में अपना समय लिया फिर मौका मिलने पर बड़े शॉट्स खेलने से भी नहीं चूके. इन दोनों खिलाड़ियों ने 59 गेंदों में 77 रन की साझेदारी की. 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैक्सवेल आउट हुए. उन्होंने 32 गेंदों में 31 रन बनाए थे. 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर मैट रेन्शॉ भी 63 रन की पारी खेलकर चलते बने. ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 146 रन ही बना पाई. टी20 वर्ल्डकप के इतिहास में यह ऑस्ट्रेलिया पर उनकी दूसरी जीत है. साल 2007 में 5 विकेटों से मात दी थी.
यह भी पढ़ें - IPL 2026: यशस्वी जायसवाल नहीं, ये खिलाड़ी बनने वाला है राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, जल्द हो सकता है ऐलान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us