संजू सैमसन ने T20 वर्ल्डकप 2026 में ध्वस्त किए विराट कोहली के 10 रिकॉर्ड्स, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

टी20 वर्ल्डकप 2026 में संजू सैमसन का प्रदर्शन इतना लाजवाब है कि इसके चलते टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली के 1 या 2 नहीं बल्कि 10 महारिकॉर्ड टूट गए हैं.

टी20 वर्ल्डकप 2026 में संजू सैमसन का प्रदर्शन इतना लाजवाब है कि इसके चलते टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली के 1 या 2 नहीं बल्कि 10 महारिकॉर्ड टूट गए हैं.

author-image
Mohit Kumar
New Update
संजू सैमसन ने T20 वर्ल्डकप 2026 में ध्वस्त किए विराट कोहली के 10 रिकॉर्ड्स, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

संजू सैमसन ने T20 वर्ल्डकप 2026 में ध्वस्त किए विराट कोहली के 10 रिकॉर्ड्स, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा Photograph: (Source - BCCI)

Sanju Samson Breaks Virat Kohli Record: टी20 वर्ल्डकप 2026 में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का कमबैक किसी सपने से कम नहीं है. 2 हफ्ते के भीतर उनकी किस्मत ने ऐसी पलटी की हर कोई देखना रह गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत में उनकी प्लेइंग एलेवन में जगह नहीं बन रही थी, आधा सफर तय होने के बाद जब उनकी वापसी हुई तो भारतीय टीम मुश्किल दौर से गुजर रही थी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 स्टेज में हारने के बाद हर मुकाबला नॉट-आउट की शक्ल ले चुका था. ऐसे में संजू सैमसन आए और फिफ्टी की हैट्रिक लगा डाली. उनका यह प्रदर्शन इतना लाजवाब है कि इसके चलते टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली के 1 या 2 नहीं बल्कि 10 महारिकॉर्ड टूट गए हैं. 

Advertisment

पहला रिकॉर्ड 

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्डकप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. वह एक टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, इससे पहल यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, उन्होंने साल 2014 में 319 रन बनाए थे, जबकि संजू ने 321 रनों का आंकड़ा छुया 

दूसरा रिकॉर्ड 

टी20 विश्वकप के नॉक-आउट मुकाबलों में संजू सैमसन ने दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली. सेमीफाइनल और फाइनल में उन्होंने 89 रन की पारी खेली. विराट ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इतने ही रन बनाए थे. 

तीसरा रिकॉर्ड 

विराट कोहली ने टी20 वर्ल्डकप 2024 के फाइनल में 59 गेंदों में 76 रन बनाए थे, संजू सैमसन फाइनल में 89 रन बनाकर उनसे आगे निकल चुके हैं. इस लिस्ट में तीसरा नाम हेडकोच गौतम गंभीर का है, टी20 वर्ल्डकप 2007 के फाइनल में उन्होंने पाकिस्तान के सामने 75 रन बनाए थे. 

चौथा रिकॉर्ड 

वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की ओर से खेली गई 97 रन की नाबाद पारी टी20 विश्वकप में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की तरफ से उच्चतम स्कोर है. इससे पहले विराट कोहली ने टी20 वर्ल्डकप 2016 में वेस्टइंडीज के सामने 89 रन बनाए थे. 

पांचवा रिकॉर्ड 

टी20 वर्ल्डकप 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 89 रन की पारी के दौरान विराट कोहली ने 11 चौके लगाए थे, यह टी20 विश्वकप की एक पारी में किसी भी भारतीय की तरफ से लगाए जाने वाले सबसे ज्यादा चौके थे. अब संजू सैमसन ने 12 चौके लगाकर इस रिकॉर्ड पर भी अपना कब्जा कर लिया है. 

यह भी पढ़ें - स्टेज पर खुद को रोक नहीं पाए हार्दिक पांड्या, मिहिका शर्मा के साथ रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल

छठा रिकॉर्ड 

साल 2014 में विराट कोहली ने टी20 वर्ल्डकप में लगातार पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन अब संजू सैमसन ने यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. उन्होंने वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ क्रमश: 97, 89 और 89 रन की पारियां खेली. 

सांतवा रिकॉर्ड 

भारत की ओर से टी20 वर्ल्डकप के नॉक-आउट मुकाबलों में संजू सैमसन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 7 और न्यूज़ीलैंड के सामने फाइनल में 8 छक्के लगाए. इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. 

आंठवा रिकॉर्ड 

टी20 वर्ल्डकप के इतिहास में वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन अब सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 97 रन नाबाद बनाए, इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के हिस्से में था. उन्होंने टी20 वर्ल्डकप 2016 के सेमीफाइनल में 89 रन की पारी खेली थी. 

नौवा रिकॉर्ड 

टी20 वर्ल्डकप 2012 में विराट कोहली ने कुल 146 मिनट बल्लेबाजी की थी, इस रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए संजू सैमसन उनसे आगे निकल गए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में वह नाबाद लौटे तो वहीं सेमीफाइनल और फाइनल में 12वें ओवर के बाद आउट हुए. 

दसवां रिकॉर्ड 

भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया था. संजू सैमसन ने इस मैच में 97 रन की पारी खेलकर टी20 विश्वकप में कोलकाता के मैदान पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, उन्होंने साल 2016 में नाबाद 89 रन बनाए थे. 

यह भी पढ़ें - ये प्लेयर रहा T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का साइलेंट मैच विनर! टीम इंडिया के लिए साबित हुआ 'ट्रंप कॉर्ड'

Virat Kohli sanju-samson
Advertisment