स्टेज पर खुद को रोक नहीं पाए हार्दिक पांड्या, मिहिका शर्मा के साथ रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल

Hardik Pandya Mahieka Sharma: हार्दिक पांड्या ने ट्रॉफी जीतने के बाद जश्न मनाते हुए कुछ ऐसा कर दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Hardik Pandya Mahieka Sharma: हार्दिक पांड्या ने ट्रॉफी जीतने के बाद जश्न मनाते हुए कुछ ऐसा कर दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
hardik pandya mahieka sharma video viral

hardik pandya mahieka sharma video viral

Hardik Pandya Mahieka Sharma: टी-20 विश्व कप 2026 में भारत ने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराकार लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जीत का जमकर जश्न मनाया और इस दौरान सभी के परिवारवाले भी वहां मौजूद रहे. इस दौरान हार्दिक पांड्या ने भी इस खुशी को अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका शर्मा के साथ सेलिब्रेट किया. मगर, इस सेलिब्रेशन के दौरान उन्होंने मिहिका के साथ कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisment

हार्दिक पांड्या और मिहिका शर्मा का वीडियो वायरल

हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड मिहिका शर्मा भी रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम टीम इंडिया को चियर करने पहुंची थीं. भारत के खिताबी जीत दर्ज करने के बाद वो भी मैदान पर आ गईं और फिर हार्दिक और मिहिका ने भारत की जीत का जश्न साथ मिलकर मनाया.

इस दौरान कभी हार्दिक ने मिहिका को कभी गले लगाया, तो कभी गोद में उठाया. मगर, सेलिब्रेशन के वक्त का ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक-मिहिका स्टेज पर एक-साथ लेटे नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो पर यूजर्स एक से बढ़कर कमेंट कर रहे हैं और कई यूजर्स उन्हें इस हरकत के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं.

फैंस ने दिए ऐसे यूजर्स

यहां देखिए और भी फोटोज

न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत ने डिफेंड की ट्रॉफी

फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के दिए 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 159 रन ही बना सकी. नतीजन, टीम इंडिया ने 96 रन से खिताबी मुकाबला जीत लिया है. इसी के साथ भारतीय टीम टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी डिफेंड करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. इतना ही नहीं भारत घरेलू सरजमीं पर ट्रॉफी जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है. वहीं, टीम इंडिया 3 बार T20 World Cup जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है.

ये भी पढ़ें: ये भारत का दौर है... वर्ल्ड चैंपियन बनते ही कप्तान सूर्या का बड़ा बयान, जानिए कोच गंभीर ने किसका जताया आभार

mahieka sharma hardik pandya
Advertisment