/newsnation/media/media_files/2026/03/09/suryakumar-yadav-and-gautam-gambhir-2026-03-09-12-50-13.jpg)
Suryakumar Yadav and Gautam Gambhir Photograph: (AFP)
T20 World Cup 2026 : भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है. टीम इंडिया ने इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. इस बातचीत के दौरान गंभीर ने अपने बुरे दौर का जिक्र किया तो वहीं सूर्या ने गंभीर के साथ अपने बॉन्ड पर बात की है. तो आइए विस्तार में जानते हैं कि इन दोनों क्या कहा है.
गौतम गंभीर ने किसे दिया धन्यावाद
गंभीर गंभीर पोस्ट मैच प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मेरी जवाबदेही सोशल मीडिया पर लोगों के लिये नहीं है. मेरी जवाबदेही उन 30 लोगों के लिये है जो ड्रेसिंग रूम में हैं. कोच टीम से बनता है . खिलाड़ियों ने मुझे वह कोच बनाया, जो मैं हूं'.
The culmination of a breathtaking journey deeply felt by all 💙
— BCCI (@BCCI) March 9, 2026
🎥 𝙍𝙖𝙬 & 𝘽𝙚𝙖𝙪𝙩𝙞𝙛𝙪𝙡 𝙧𝙚𝙖𝙘𝙩𝙞𝙤𝙣𝙨 from #TeamIndia's historic night of triumph 🏆
Watch 🔽| #T20WorldCup | #MenInBlue | #Final | #INDvNZhttps://t.co/Zxl4u7mxwH
गौतम गंभीर ने आगे कहा, 'मैं ये ट्रॉफी राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित करता हूं. राहुल भाई को भारतीय टीम को इस मुकाम तक लाने के लिये और लक्ष्मण को सीओई में खिलाड़ियों की पाइपलाइन बनाने के लिये. मैं अजित अगरकर और जय शाह भाई को भी धन्यावाद देना चाहूंगा. अगरकर ने काफी आलोचना झेली और पूरी ईमानदारी से काम किया. जय भाई ने मेरे कार्यकाल के सबसे खराब दौर में मुझे फोन किया'.
गौतम गंभीर ने कप्तान सूर्यकुमार के बारे में कहा, 'सूर्या ने मेरा काम आसान कर दिया. हमने कई साल तक उपलब्धियों का जश्न मनाया. मैं आप लोगों से आग्रह करूंगा कि निजी उपलब्धियों का जश्न मनाना छोड़ें'.
— BCCI (@BCCI) March 9, 2026
कप्तान सूर्याकुमार यादव ने बोली बड़ी बात
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने पोस्ट मैच प्रेस कांफ्रेंस में बात करते हुए कहा, 'मैंने गौतम गंभीर की कप्तानी में चार साल खेला (केकेआर के लिये) हमारे बीच कभी बहस नहीं हुई क्योंकि साझा लक्ष्य टीम को जिताना था. हमारी दोस्ती ऐसे ही हुई. वह दो कदम चले और मैं दो कदम. मैं यह नहीं कहूंगा कि सफेद गेंद का यह भारत का दौर है. ऐसा होता तो हम पिछली तीन में से दो वनडे श्रृंखला नहीं हारते. मैंने भरोसे पर टीम चुनी, उम्मीद पर नहीं'.
Leading the way to World Cup glory 🏆
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
Champions together 🤝#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #Final | @GautamGambhir | @surya_14kumarpic.twitter.com/u4575uU0oW
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए. न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रनों पर ढेर हो गई और 96 रनों से मैच हार गई.
ये खबर भी पढ़ें :सूर्यकुमार यादव, गौतम गंभीर और जसप्रीत बुमराह से लेकर अक्षर पटेल तक की वाइफ ने कैसे मनाया जश्न, देखें तस्वीरें और वीडियो
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us