/newsnation/media/media_files/2026/03/09/t20-world-cup-2026-2026-03-09-11-53-22.jpg)
T20 World Cup 2026 Photograph: (AFP and X)
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर वर्ल्ड चैंपियन बन गई है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में और गौतम गंभीर ने अपनी कोचिंग में टीम इंडिया को चैंपियन बनाया है. भारत 2024 के बाद लगातार 2026 में भी वर्ल्ड कप जीत गई है. भारतीय खिलाड़ियों ने रविवार रात को न्यूजीलैंड को 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 159 पर रोककर 96 रनों से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया.
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी एक ओर अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम में खेल रहे थे तो वहीं, दूसरी ओर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का परिवार, वाइफ और गर्लफ्रेंड भी मैदान पर मौजूद थी. वो हर पल टीम इंडिया की जीत की दुआएं कर रहीं थी. ऐसे में अब फैन ये जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं कि, सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर समेत अन्य खिलाड़ियों की पत्नियों ने कैसे जीत का जश्न मनाया.
जसप्रीत बुमराह की वाइफ ने कैसे मनाया जश्न
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने फाइनल मैच में 4 विकेट हासिल किए. ये बुमराह का होम ग्राउंड था. इस दौरान उनकी पत्नी संजना गणेशन मैदान पर ही मौजूद थी, जो एंकर कमेंटेटर की भूमिका में नजर आती है. इस मौके पर बुमराह की मां भी आई. बुमराह ने अपने परिवार संग जीत का जश्न मनाया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर कीं.
India. Home. World Champions. 🇮🇳🏆
— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) March 9, 2026
Couldn’t have imagined this any better even if I tried. From dreaming about playing for India in this city to creating history here, it’s been a blessed ride.
Grateful for this team, the support, the fans, and this moment. pic.twitter.com/zlJTgjCrnD
"It's a special feeling to win the T20 World Cup here in Ahmedabad because we were in the finals in 2023 World Cup, but we tried to stay in present, we were very clear. We didn't overcomplicate things."
— Brutal Truth (@sarkarstix) March 9, 2026
~Jasprit Bumrah pic.twitter.com/dV4QILOY7Q
अक्षर ने अपनी वाइफ और बेटे संग बांटी खुशी
भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल भी ये मैच अपने घर पर खेले रहे थे. इस दौरान उनकी पत्नी मेहा पटेल भी मैदान पर मैच देखने के लिए आई. उनके साथ अक्षर का नन्हा बेटा भी मैच देखने के लिए मैदान पर पहुंचा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं. उन्होंने अपने बेटे को रोहित शर्मा से भी मिलाया.
AXAR PATEL WITH HIS FAMILY & T20 WORLD CUP TROPHY. ❤️🥹
— Tanuj (@ImTanujSingh) March 9, 2026
- Look at how his son grabbing the Trophy! pic.twitter.com/UnVZMsKhVW
The way Rohit Sharma is meeting Axar Patel’s son and playing with him.🥹❤️
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 8, 2026
bRO loves the little kids🥰
pic.twitter.com/jDVt2J3TEM
सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी संग मनाया जश्न
भारतीय क्रिकेटी के कप्तान सूर्यकुमार यादव जहां एक ओर वर्ल्ड कप जीतने के लिए मैदान पर पसीना बहा रहे थे. उस वक्त उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी स्टेडियम में मौजूद थी. वो भारत की जीत पर जमकर जश्न मनाती हुई नजर आईं.
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Suryakumar Yadav की खुशियाँ अब और भी दोगुनी होने वाली हैं।
— VipinS.Yaduvanshi (@realities634561) March 9, 2026
मैदान पर कल यह प्यारी खबर भी सामने आई कि भाभी Devisha Shetty जल्द ही माँ बनने वाली हैं।
देश के लिए ट्रॉफी और घर में आने वाली नई खुशियाँ सच में यह पल किसी सपने से कम नहीं। ❤️🏏
सूर्या भाई और… pic.twitter.com/dpzpsiHx1V
Rohit Sharma with Suryakumar Yadav and his family ❤️
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 9, 2026
- Brothers forever in Indian Cricket. pic.twitter.com/chmUR0ZCp9
गौतम गंभीर ने कैसे मनाया जश्न
भारतीय टीम जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेल रही थी, उस वक्त गौतम गंभीर डगआउट मैं बैठकर काफी ज्यादा चिंतित नजर आ रहे थे. इस दौरान मैदान पर उनकी फैमिल भी मौजूद थी, ऐसे में गंभीर ने अपनी फैमिल संग जीत का जश्न मनाया. गंभीर की वाइफ नताशा सेमीफाइनल में भी पहुंची थीं.
GAUTAM GAMBHIR - FIRST INDIAN COACH TO WIN 2 ICC TOURNAMENTS 🥇 pic.twitter.com/1eDiKAJbDb
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 9, 2026
Rohit Sharma meeting coach Gautam Gambhir, hugging him and congratulating him on the victory.🥹🫂🇮🇳
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 8, 2026
The bond between Gambhir and Rohit🤝🏻 pic.twitter.com/MpsnlF1Eah
वरुण ने बेटे संग मनाया जीत का जश्न
भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का बेटा और उनकी वाइफ भी मैच देखने के लिए मैदान पर पहुंची. वरुण अपने बेटे को अपने कंधे पर बैठाकर मैदान पर घूमते हुए भी नजर आएंगे.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/09/varun-chakaravarthy-2026-03-09-12-18-41.jpg)
इसके अलावा तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा और अन्य भारतीय क्रिकेटर्स के माता-पिता और परिवार जन भी भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचे.
Family of Arshdeep Singh pic.twitter.com/6KdJAMcYip
— SumitTheAi (@SumitTheAi) March 8, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम पहले ऐसी टीम बन गई है, जिसने बतौर होस्ट टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. इसके साथ ही वो तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है.
ये भी पढ़ें : हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा ने लूटी महफिल, टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैदान पर किया जमकर एन्जॉय
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us