ये प्लेयर रहा T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का साइलेंट मैच विनर! टीम इंडिया के लिए साबित हुआ 'ट्रंप कॉर्ड'

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया T20 विश्व 2026 कप चैंपियन बनी तो इसमें ऑलराउंडर शिवम दुबे की भूमिका भी अहम रही. वो भी इस टूर्नामेंट में मैच विनर बनके उभरे.

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया T20 विश्व 2026 कप चैंपियन बनी तो इसमें ऑलराउंडर शिवम दुबे की भूमिका भी अहम रही. वो भी इस टूर्नामेंट में मैच विनर बनके उभरे.

author-image
Roshni Singh
एडिट
New Update
Shivam Dube Hardik Pandya

Shivam Dube Hardik Pandya

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर नया इतिहास बना दिया है. भारतीय टीम 3 बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इतना ही नहीं भारत ने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को डिफेंड भी किया. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कोई टीम लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है. टीम इंडिया के जीत में संजू सैमसन की भूमिका अहम रही, जिसकी खुब चर्चा भी हुई, लेकिन शिवम दुबे भी टीम इंडिया के लिए एक मैच विनर प्लेयर साबित हुए हैं. 

Advertisment

टीम इंडिया की जीत में शिवम दुबे की भी रही अहम भूमिका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिवम दुबे बल्ले और गेंद दोनों से टीम इंडिया के लिए अहम योगदान दिया. उन्होंने हर मैच में एक अच्छे फिनिशर की भूमिका निभाई. आखिरी के ओवरों में आकर शिवम दुबे ने विस्फोटक पारी खेली और टीम के स्कोर को बड़ा बनाया. इस टूर्नामेंट के सभी 9 मैचों में शिवम दुबे को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में मौका मिला. दुबे ने इस मौके को अच्छे भुनाया और टीम के लिए अहम योगदान दिया. 

शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 9 मैचों की 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए. इस दौरान एक अर्धशतक लगाया. इसके अलावा दुबे ने कई पारियों में 300 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. इस पूरे टूर्नामेंट में शिवम दुबे ने 39.16 की औसत और 169.06 की शानदार स्ट्राइट रेट से बल्लेबाजी की. 

शिवम दुबे ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में खेली 43 रनों की पारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शिवम दुबे ने 25 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 1 चौका और 4 छक्का शामिल था. उनके इस पारी के दम पर टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 253 रनों का स्कोर खड़ा किया था. न्यूजीलैंड इस मैच में सिर्फ 7 रन से हारी थी. ऐसे में शिवम दुबे की ये पारी टीम इंडिया के लिए अहम साबित हुई. 

फाइनल में शिवम दुबे ने खेली 8 गेंदों पर नाबाद 26 रनों की पारी

वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में शिवम दुबे ने सिर्फ 8 गंदों पर 26 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और 2 छक्का निकला. उनकी इस पारी के दम पर टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 255 रनों का स्कोर विशाल स्कोर खड़ा किया. जो न्यूजीलैंड के लिए चेज करना आसान नहीं था और टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत मिली. दुबे की इन दोनों पारियों ने मैच का रुख पलट दिया था. 

यह भी पढ़ें:  4 भारतीय खिलाड़ियों ने बनाई ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में जगह, जानिए कौन-कौन है शामिल

T20 वर्ल्ड कप 2026 में शिवम दुबे ने गेंद से भी किया कमाल

इतना नहीं शिवम दुबे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गेंद से भी कमाल किया. कई मौके पर उन्होंने टीम इंडिया के लिए अहम विकेट निकाला. शिवम दुबे ने इस टूर्नामेंट में कुल 5 विकेट भी अपने नाम किए.  कुल 5 विकेट भी अपने नाम किए. 

यह भी पढ़ें:  ये हैं 2 बार T20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने वाले 10 भारतीय खिलाड़ी, इस बार स्क्वाड में शामिल थे 9 प्लेयर्स

T20 world Cup 2026 shivam dube
Advertisment