4 भारतीय खिलाड़ियों ने बनाई ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में जगह, जानिए कौन-कौन है शामिल

Team Of The Tournament: टी-20 विश्व कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट सामने आई है, जिसमें भारत के 4 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. आइए टीम पर डालते हैं एक नजर...

Team Of The Tournament: टी-20 विश्व कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट सामने आई है, जिसमें भारत के 4 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. आइए टीम पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Sonam Gupta
New Update
ishan kishan sanju samson

ईशान किशन संजू सैमसन Photograph: (Image Source: X/BCCI)

Team Of The Tournament: टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर खिताबी जीत दर्ज कर ली है. इसके बाद अब आईसीसी ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट की घोषणा कर दी है, जिसमें 4 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. चैंपियन टीम इंडिया के 4 खिलाड़ी, पाकिस्तान के एक खिलाड़ी, इंग्लैंड के 2 खिलाड़ी, साउथ अफ्रीका के 2 खिलाड़ी, यूएसए का एक प्लेयर और वेस्टइंडीज के एक प्लेयर को इस टीम में जगह मिली है. तो आइए जानते हैं टीम में कौन-कौन से प्लेयर्स शामिल हैं...

Advertisment

साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के लिए भले ही टी-20 विश्व कप 2026 कुछ खास न रहा हो, लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शानदार प्रदर्शन किया और वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इसीलिए आईसीसी ने फरहान को ओपनर के तौर पर चुना. फरहान ने फरहान ने 7 मुकाबले खेले, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 18 छक्के लगाए और 37 चौके लगाए. इस दौरान साहिबजादा ने 160.25 की स्ट्राइक रेट और 76.60 के औसत से 383 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए.

संजू सैमसन ( भारतीय क्रिकेट टीम)

भारतीय स्टार ओपनर संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. वहीं, आईसीसी ने उन्हें टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भी संजू को ओपनर के तौर पर चुना है. भारतीय ओपनर ने टूर्नामेंट में 5 मैचों की 5 पारियों में 199.37 की स्ट्राइक रेट और 80.25 के औसत से 321 रन बनाए.

ईशान किशन (टीम इंडिया)

टीम ऑफ द टूर्नामेंट में ईशान किशन को भी शामिल किया गया है. ईशान ने 9 मुकाबलों की 9 पारियों में 35.22 के औसत और 193.29 की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए. ईशान ने भी इस टूर्नामेंट में 3 अर्धशतक लगाए और भारत को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

एडेन मार्करम (साउथ अफ्रीका)

साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी एडेन मार्करम को आईसीसी ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट में कप्तानी सौंपी है. एडेन ने टूर्नामेंट में शानदार कप्तानी की और बल्ले से भी अपनी टीम को कई मैच जिताए. उन्होंने 8 मैचों में 165.31 की स्ट्राइक रेट और 47.66 के औसत से 286 रन बनाए.

हार्दिक पांड्या (भारतीय क्रिकेट टीम)

स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम भी इस टीम में शामिल है. हार्दिक ने 9 मैच में 130.72 की स्ट्राइक रेट और 36.16 के औसत से 217 रन बनाए और 9 विकेट झटके.

विल जैक्स (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के विल जैक्स को भी टीम ऑफ द टूर्नामेंट में चुना गया है. जैक्स ने जैक्स ने 8 मैचों में 176.56 की स्ट्राइख रेट और 56.50 के औसत से 226 रन बनाए और गेंद से वह 9 विकेट निकालने में सफल रहे.

जेसन होल्डर

वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने टी-20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने 7 मैचों में 174 की स्ट्राइक रेट और 35.25 के औसत से 141 रन बनाए. साथ ही होल्डर ने 10 विकेट लिए.

जसप्रीत बुमराह

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट लेने के साथ ही टूर्नामेंट में 14 विकेट लिए. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे.

लुंगी एनगिडी

साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी को भी टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल किया गया है. एनगिडी ने 7 मैचों में 15.58 के औसत से 12 विकेट लिए.

आदिल रशीद

इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद को भी इस टीम में शामिल किया गया है. रशीद ने 8 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 19.23 के औसत से 13 विकेट चटकाए.

ब्लेसिंग मुजरबानी

जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी भी इस टीम का हिस्सा हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में 6 मैचों में 14.46 के औसत से 13 विकेट अपने नाम किए.

सैडली वैन शाल्विक

टीम ऑफ द टूर्नामेंट में यूएसए के सैडली वैन शाल्विक का नाम भी शामिल है, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को परेशान किया. सैडली ने टूर्नामेंट में 4 ही मैच खेले, जिसमें 13 विकेट निकाल लिए. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

ये भी पढ़ें: ये हैं T20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में शामिल हैं 2 भारतीय नाम

Team India T20 world Cup 2026
Advertisment