/newsnation/media/media_files/2026/02/10/sachin-tendulkar-gift-his-signed-jersey-to-u19-world-cup-winner-captain-ayush-mhatre-watch-video-2026-02-10-10-38-16.jpg)
सचिन तेंदुलकर से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे, क्रिकेट के भगवान ने दिया खास तोहफा, देखें VIDEO Photograph: (Image Source - CSK/X)
Ayush Mhatre meet Sachin Tendulkar: आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर-19 विश्वकप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की. फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से मात देकर टीम इंडिया ने 6वीं बार खिताब अपने नाम किया. जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में हुए इस टूर्नामेंट को फतह कर सभी खिलाड़ी भारत लौट चुके हैं. कप्तान आयुष म्हात्रे ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की और उन्हें बेशकीमती तोहफा भी मिला, सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
सचिन तेंदुलकर ने दिया तोहफा
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने एक्स पेज पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सचिन तेंदुलकर और आयुष म्हात्रे की मुलाकात हो रही है. सचिन के हाथ में उनकी ओर से साइन की गई टेस्ट जर्सी है, वह इसे तोहफे के रूप में म्हात्रे को देते हैं. फिर कुछ प्रेरणादायक शब्द भी बोलते है. यह उपहार लेकर आयुष खुशी से अभिभूत हो जाते हैं और सचिन के पैर छू लेते हैं. इसी बीच कैमरा घूमता है तो देखा जाता है कि म्हात्रे का परिवार भी मौजूद है. सभी खुशी से ताली बजाते हैं, सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है.
यहां देखें वीडियो -
U19 World Cup ✔️
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) February 9, 2026
Blessings from the God Of Cricket himself ✔️
Onward, Ayush 💛🤩#WhistlePodu
📽️: Ayush Mhatre pic.twitter.com/dHMTNgnMnX
यह भी पढ़ें - ICC का खौफ, श्रीलंका के राष्ट्रपति ने किया फोन, 10 दिनों के भीतर कैसे घुटने पर आया पाकिस्तान, यहां जानिए पूरी कहानी
फाइनल में 100 रन से जीता भारत
अंडर-19 विश्वकप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन किया गया. सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और इतने ही छक्के देखने को मिले. आयुष ने 53 रन की कप्तानी पारी खेली. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम 311 के स्कोर पर सिमट गई. लिहाजा भारत ने 100 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की.
खास लिस्ट में जुड़े आयुष म्हात्रे
इसके साथ ही आपको बता दें कि आयुष म्हात्रे विराट कोहली और मोहम्मद कैफ जैसे दिग्गजों की लिस्ट में जुड़ गए हैं. भारतीय टीम ने साल 2000 में पहला अंडर-19 विश्वकप जीता था. विराट कोहली ने 2008 में चैंपियन बनवाया. इसके अलावा उन्मुक्त चंद (2012), पृथ्वी शॉ (2018) और यश ढुल (2022) ने अंडर-19 विश्ववकप की ट्रॉफी जीती है.
यह भी पढ़ें - BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हुआ ये मैच विनर, T20 वर्ल्डकप 2026 में बरपा सकता है कहर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us