/newsnation/media/media_files/2026/02/10/ishan-kishan-did-not-get-bcci-central-contract-despite-in-t20-world-cup-squad-2026-02-10-10-01-59.jpg)
Ishan kishan did not get bcci central contract despite in T20 world cup squad Photograph: (Image Source - BCCI)
BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से बीते सोमवार यानि 9 फरवरी को नए सलाना अनुबंध की लिस्ट जारी कर दी गई है. 30 सितंबर 2026 तक मान्य इस अनुबंध में कुल 30 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. अबकी बार बीसीसीआई की ओर से ए+ केटेगरी को हटाकर सिर्फ 3 केटेगरी रखी गई है. हैरानी की बात ये है कि इन तीनों श्रेणियों में एक ऐसे खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया है जो टी20 वर्ल्डकप 2026 की टीम में है और बेहतरीन फॉर्म में भी है.
ये खिलाड़ी हुए बाहर
दरअसल, हम ईशान किशन की बात कर रहे हैं. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने 2 साल के बाद टीम इंडिया में वापसी की. 4 मुकाबलों में उन्होंने 231 के स्ट्राइक-रेट के साथ 213 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक फिफ्टी भी देखने को मिली. वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में टॉप-3 में रहे, इसके बावजूद ईशान को बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं दी है.
🚨 FEEL FOR ISHAN KISHAN 🚨
— Cricket Central (@CricketCentrl) February 9, 2026
Ishan Kishan is not selected for BCCI annual contract for 2025-26. pic.twitter.com/z8wS3FQRQn
2 साल पहले किया था बाहर
ईशान किशन को पिछली बार बीसीसीआई ने सलाना अनुबंध से बाहर किया था. साल 2024 में उन्होंने मेंटल हेल्थ का हवाला देकर ब्रेक मांगा था. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीसीसीआई को उनकी बात पसंद नहीं आई थी, इसके बाद से उन्हें चयन के दायरे से भी बाहर रखा गया. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर ईशान ने वापसी की, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में शतक जड़कर झारखंड को पहली बार चैंपियन बनाया था.
BCCI के ताजा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
ग्रेड ए - शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा
ग्रेड बी - विराट कोहली, रोहित शर्मा, वाशिंगटन सुंदर , केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर.
ग्रेड सी - अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रविबिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़
यह भी पढ़ें - SA vs CAN: लुंगी एनगिडी की घातक गेंदबाजी, साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ आगाज, कनाडा को 57 रनों से हराया
यह भी पढ़ें - ICC का खौफ, श्रीलंका के राष्ट्रपति ने किया फोन, 10 दिनों के भीतर कैसे घुटने पर आया पाकिस्तान, यहां जानिए पूरी कहानी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us