SA vs NZ Semi-final: सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस साउथ अफ्रीका पहले करेगी बैटिंग, देखें दोनों की प्लेइंग 11

SA vs NZ Semi-final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है.

SA vs NZ Semi-final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
SA vs NZ Semifinal

SA vs NZ Semifinal Photograph: (AFP)

SA vs NZ Semi-final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचैल सेंटनर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी अब साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. वहीं इस सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव किया है.

Advertisment

सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव किया है. साउथ अफ्रीका के कप्तान एडम मार्कराम ने टॉस के दौरान बताया कि टीम की प्लेइंग इलेवन में बड़े 3 बदलाव हुआ है. टीम में कगिसो रबाडा, केशव महाराज और मार्को यानसेन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है, जिन्हें पिछले मैच में रेस्ट दिया गया था. वहीं न्यूजीलैंड की प्लेइंग में एक बदलाव हुआ है. कीवी टीम के प्लेइंग 11 में ईश सोढ़ी की जगह जिमी नीशम को शामिल किया गया है.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कागीसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम साईफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जिमी नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.

टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार सेमीफाइनल में हो रही है साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का आमना-सामना हो रहा है. हालांकि ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया है, लेकिन पहली बार दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेल रही है. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कुल 5 बार साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई है. हर बार साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराया है. यानी टी20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम कभी साउथ अफ्रीका को हराने में कामयाब नहीं हो पाई है. अब देखने वाली बात होगी कि इस बार कौन बाजी मारता है, क्योंकि दोनों टीमें काफी मजबूत नजर आ रही है. 

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले मुंबई में कहां पहुंचे अभिषेक शर्मा-ईशान किशन और अक्षर पटेल, वीडियो आया सामने

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं हारी न्यूजीलैंड की टीम

साउथ अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है. साउथ अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज में अपने चारों मैचों में जीत दर्ज किया था. इसके बाद सुपर-8 में भी अपने तीमों मैचों में बाजी मारी. ऐसे में साउथ अफ्रीकी टीम अपने विजय अभियान को जारी और न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल की टिकट लेना हासिल करना चाहेगी. वहीं न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट में 2 मैच हार चुका है. ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद सुपर-8 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दिया था. अब ये दोनों हार भुलकर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल जीतना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच आज कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान ने बाबर आजम समेत कई बड़े खिलाड़ियों को टीम से निकाला, 6 नए प्लेयर्स को मौका, इन्हें बनाया कप्तान

SA vs NZ Semi-finals SA Vs NZ
Advertisment