/newsnation/media/media_files/2026/03/04/ishan-kishan-abhishek-sharma-axar-patel-2026-03-04-15-34-15.jpg)
Ishan Kishan Abhishek Sharma Axar Patel Photograph: (ANI)
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया इतिहास रचने से सिर्फ 2 कदम दूर है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक कोई टीम लगातार 2 बार ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. हालांकि टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में अपने खराब फॉर्म को लेकर काफी चर्चा में हैं. अब इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले अभिषेक मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन पहुंचे हैं.
सेमीफाइनल से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अभिषेक-ईशान और अक्षर
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और अक्षर पटेल सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, ताकि वो अच्छा प्रदर्शन कर सके और टीम इंडिया को फाइनल का टिकट मिल जाएगा. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में इन तीनों खिलाड़ियों को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में जगह मिलना तय है.
सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन से होगी बड़ी पारी की उम्मीद
अभिषेक शर्मा पर सबसे ज्यादा सबकी नजरें रहेंगी, क्योंकि इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. शुरुआती लगातार 3 मैचों में वो बिना खाता खोले आउट हुए थे. इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक बार उनके बल्ले से फिफ्टी निकला है. ऐसे में सेमीफाइनल मैच में अभिषेक से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं ईशान किशन भी सिर्फ 2 ही मैचों में कमाल कर पाए हैं. उनसे भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Members of Indian Cricket Team offered prayers at Shree Siddhivinayak Ganapati Temple. The team will face England in the semi-final match of #ICCT20WorldCup2026 tomorrow at Wankhede Stadium in Mumbai.
— ANI (@ANI) March 4, 2026
(Video Source: Siddhivinayak Temple Trust) pic.twitter.com/DkcTfOspSd
वानखेड़े स्टेडियम में ऐसा है भारत और इंग्लैंड का टी20I हेड टू हेड रिकॉर्ड
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत होगी. पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी और फिर ट्रॉफी जीती थी. इस बार भी भारतीय टीम की नजर इंग्लैंड को हराकर फाइनल की टिकट हासिल करने पर होगी.
वानखेड़े स्टेडियम में अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया को एक मैच में जीत मिली है. जबकि एक मैच में इंग्लैंड ने बाजी मारी है. ऐसे में दोनों के बीच सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है.
इंग्लैंड के खिलाफ घर में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड
हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ घर में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ घर में कुल 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है, जिसमें से टीम इंडिया को 10 मैचों में जीत मिली है. जबकि इंग्लैंड ने 6 मैचों में बाजी मारी है. ऐसे में टीम इंडिया सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपने दबदबे को बरकरार रखेगी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के भारत और इंग्लैंड का स्क्वाड
भारत का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
इंग्लैंड का स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड.
यह भी पढ़ें: ICC T20 Rankings: संजू सैमसन ने लगाई 25 पायदान की छलांग, ईशान-तिलक को भी फायदा, देखिए ताजा अपडेट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us