ICC T20 Rankings: संजू सैमसन ने लगाई 25 पायदान की छलांग, ईशान-तिलक को भी फायदा, देखिए ताजा अपडेट

ICC T20 Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से आज यानि 4 मार्च को टी20 रैंकिंग का ऐलान कर दिया गया है. जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने धमाल मचाया हुआ है

ICC T20 Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से आज यानि 4 मार्च को टी20 रैंकिंग का ऐलान कर दिया गया है. जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने धमाल मचाया हुआ है

author-image
Mohit Kumar
New Update
ICC T20 Rankings: संजू सैमसन ने लगाई 25 पायदान की छलांग, ईशान-तिलक को भी फायदा, देखिए ताजा अपडेट

ICC T20 Rankings: संजू सैमसन ने लगाई 25 पायदान की छलांग, ईशान-तिलक को भी फायदा, देखिए ताजा अपडेट Photograph: (Image Source - BCCI)

ICC T20 Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से आज यानि 4 मार्च को टी20 रैंकिंग का ऐलान कर दिया गया है. जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने धमाल मचाया हुआ है. खास तौर से विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की पारी खेलने का इनाम मिला है. ईशान किशन और तिलक वर्मा का भी फायदा हुआ है, वहीं खराब फॉर्म से जूझने के बावजूद अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर विराजमान है, हालांकि उन्हें टी20 वर्ल्डकप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान से खतरा होने वाला है.  आइए जानते हैं आईसीसी की ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग की सूची कैसी नजर आ रही है. 

Advertisment

आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का हाल 

आईसीसी की ओर से जारी की गई आईसीसी रैंकिंग में संजू सैमसन को 25 पायदान का फायदा हुआ है, अब वह 549 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 40वें स्थान पर पहुंच चुके हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में उन्होंने 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 97 रन बनाए थे. यह किसी भी भारतीय खिलाड़ी की ओर से रन चेज में खेली गई सबसे बड़ी पारी है. इस लिस्ट में पहला नाम विराट कोहली का था, उन्होंने पाकिस्तान के सामने 82 रन बनाए थे. 

संजू सैमसन के साथ ही ईशान किशन और तिलक वर्मा भी 1-1 पायदान ऊपर जाने की वजह से क्रमश: चौथे और 6वें स्थान पर काबिज हो चुके हैं. ईशान अबतक टी20 वर्ल्डकप 2026 में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. जबकि तिलक ने जिम्बाब्वे के सामने 16 गेंदों में 44 रन बनाए. फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 रन की बहुमूल्य पारी खेली. 

यहां देखिए सूची -

रैंकखिलाड़ीरेटिंग
1अभिषेक शर्मा 874
4ईशान किशन 783
6तिलक वर्मा 749
7सूर्यकुमार यादव 739
31शिवम दुबे 583
40संजू सैमसन549

यह भी पढ़ें - Team India on Holi: होली के दिन टीम इंडिया को हराना मुश्किल नहीं नामुमकिन, वर्ल्डकप में इस टीम को 2 बार चटाई धूल

टॉप-10 खिलाड़ियों की सूची 

आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप-10 खिलाड़ियों की बात करें तो अभिषेक शर्मा 874 अंकों के साथ सबसे ऊपर है. टी20 वर्ल्डकप 2026 में अबतक उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी के अलावा कोई प्रभावित करने वाली पारी नहीं खेली है. पहली 3 पारियों में उनका खाता नहीं खुला था, वेस्टइंडीज के सामने उन्होंने सिर्फ 10 रन बनाए.

इस प्रदर्शन के चलते पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान उनसे नंबर-1 की गद्दी छीनने के करीब पहुंच चुके हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में 2 शतक जड़े हैं, 848 रेटिंग पॉइंट्स के साथ वह दूसरे स्थान पर हैं. उनके बाद 803 अंकों के साथ इंग्लैंड के फिल सॉल्ट हैं. श्रीलंका के पाथुम निसंका (5), दक्षिण अफ्रीका के डेवॉल्ड ब्रेविस (8), इंग्लैंड के जोस बटलर (9) और न्यूज़ीलैंड के टिम साईफर्ट (10) टॉप-10 में शामिल हैं. 

यहां देखिए सूची - 

रैंकखिलाड़ीदेशरेटिंगकरियर बेस्ट रेटिंग (मैच)
1अभिषेक शर्मा भारत874931 बनाम श्रीलंका, दुबई 2025
2साहिबज़ादा फरहानपाकिस्तान848848 बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले 2026
3फिल सॉल्टइंग्लैंड803881 बनाम वेस्ट इंडीज, बारबाडोस 2024
4ईशान किशनभारत783783 बनाम वेस्ट इंडीज, कोलकाता 2026
5पथुम निसांकाश्रीलंका766796 बनाम ज़िम्बाब्वे, कोलंबो 2026
6तिलक वर्माभारत749845 बनाम इंग्लैंड, चेन्नई 2025
7सूर्यकुमार यादवभारत739912 बनाम न्यूज़ीलैंड, रांची 2023
8डेवॉल्ड ब्रेविसदक्षिण अफ्रीका737737 बनाम ज़िम्बाब्वे, दिल्ली 2026
9जोस बटलरइंग्लैंड716794 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2025
10टिम सिफर्टन्यूज़ीलैंड712740 बनाम यूएई, चेन्नई 2026

यह भी पढ़ें - IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में भारत-इंग्लैंड की भिड़ंत, जानिए कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

sanju-samson
Advertisment