/newsnation/media/media_files/2026/03/04/babar-azam-abrar-ahmed-2026-03-04-17-44-20.jpg)
Babar Azam Abrar Ahmed Photograph: (AFP)
PAK vs BAN: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम अपनी जगह नहीं बना सकी, जिसके बाद संभावना थी कि पाकिस्तान की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. अब ऐसा ही हुआ है. पाकिस्तान ने कुछ बड़े खिलाड़ियों की टीम से बाहर किया है. जबकि कुछ नए चेहरे को टीम में शामिल किया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान ने तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को एक बार फिर कप्तानी सौंपी है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्टार खिलाड़ियों को किया ODI टीम से बाहर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कप्तान बाबर आजम, फखर जमान और सैम अयूब को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर कर दिया है. इसके अलावा तेज गेंदबाज नसीम शाह को भी टीम में मौका नहीं मिला है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन खराब रहा. टीम ने कैसे भी सुपर-8 में अपनी जगह बनाई, लेकिन इससे आगे नहीं बढ़ पाए और टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर आजम का खराब प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर आजम बुरी तरह से फ्लॉप रहे. उन्हें दवाब में रन नहीं बनाने और काफी धीमी पारी खेलने के लिए आलोचना का शिकार होना पड़ा था. इस टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट बेहद ही खराब रहा, जिसके बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें वनडे टीम से भी बाहर कर दिया है.
पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ वनडे में बाबर आजम ने लगाया था शतक
बता दें कि बाबर आजम ने अपना आखिरी वनडे सीरीज पिछले साल नवंबर में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेला था. उस सीरीज में बाबर ने एक नाबाद शतकीय पारी खेली थी, लेकिन PCB ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनके प्रदर्शन को देखते हुए बाहर का रास्ता दिखाया है.
PCB ने 6 नए खिलाड़ियों को किया ODI स्क्वाड में शामिल
PCB ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड में 6 नए खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिनका अब तक वनडे डेब्यू नहीं हुआ है. ये युवा खिलाड़ी माज सदाकत, अब्दुल समद,साहिबजादा फरहान, मोहम्मद गाजी घोरी, साद मसूद और शमील हुसैन हैं. माज सदाकत,अब्दुल समद, साद मसूद और शामिल हुसैन हाल में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अबू धाबी में पाकिस्तान शाहीन टीम के लिए खेले थे. पाकिस्तान अब युवा खिलाड़ी को टीम में शामिल कर संकेत दे रहा है कि वो अब भविष्य को लेकर प्लान बना रहा है.
बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड:
शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेट कीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शमील हुसैन.
11 मार्च से होगी पाकिस्तान और बांग्लादेश वनडे सीरीज का आगाज
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत 11 मार्च से होगी. जबकि आखिरी वनडे मैच 15 मार्च को खेला जाएगा. ये तीनों मुकाबले ढाका के शेरे-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.
यह भी पढ़ें: ICC T20 Rankings: संजू सैमसन ने लगाई 25 पायदान की छलांग, ईशान-तिलक को भी फायदा, देखिए ताजा अपडेट
PAK vs BAN ODI सीरीज का फुल शेड्यूल
11 मार्च - पहला वनडे, शेरे-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ढाका
13 मार्च - दूसरा वनडे, शेरे-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ढाका
15 मार्च - तीसरा वनडे, शेरे-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ढाका
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले मुंबई में कहां पहुंचे अभिषेक शर्मा-ईशान किशन और अक्षर पटेल, वीडियो आया सामने
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us