/newsnation/media/media_files/2026/02/09/pakistan-put-3-conditions-in-front-of-icc-to-end-ind-vs-pak-match-boycott-2026-02-09-09-55-01.jpg)
पाकिस्तान ने चली नई चाल, IND vs PAK मैच खेलने के लिए ICC के सामने रखी 3 शर्तें, भारत को नहीं होगी मंजूर Photograph: (Source - ICC)
IND vs PAK: टी20 वर्ल्डकप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला शेड्यूल किया गया था. लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से एक हफ्ते पहले पाकिस्तान सरकार ने ऐलान कर दिया की उनकी टीम आईसीसी ईवेंट में हिस्सा तो लेगी. लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करेगी. अब आईसीसी दर्शकों के इस पसंदीदा क्लैश को करवाने के लिए पूरी जद्दोजहद कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की बैठक हुई है. जिसमें पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट खत्म करने के लिए 3 बड़ी शर्तें रख दी हैं.
आईसीसी और पीसीबी की हुई मीटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आईसीसी ने भारत और पाकिस्तान का मुकाबला करवाने के लिए हर पूरी कोशिश करना शुरू कर दिया है. शनिवार को आई खबर में दावा किया गया था कि पीसीबी और आईसीसी के बीच बातचीत होने जा रही है. वहीं अब सोमवार सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी के साथ बीसीबी अध्यक्ष के मौजूद भी इस बैठक में मौजूद थे. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबले का बॉयकॉट खत्म करने के लिए 3 शर्तें रखी हैं.
यह भी पढ़ें - ENG vs NEP: शेर मल्ला ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया बड़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने नेपाल के सिर्फ दूसरे प्लेयर
पाकिस्तान ने रखी 3 बड़ी मांग
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी ने आईसीसी के सामने शर्त रखी है कि उन्हें वर्ल्ड बॉडी से ज्यादा रेवेन्यू शेयर चाहिए. इसके अलावा वह एक भारत के साथ क्रिकेट संबंध मजबूत करना चाहते हैं, जिसके चलते द्विपक्षीय सीरीज का दौर एक बार फिर शुरू किया जा सके. तीसरी मांग ये है कि 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी टीम के साथ हाथ मिलाएं.
PCB’s hypocrisy has been completely exposed. 🚨
— Faiz Fazel (@theFaizFazel) February 8, 2026
Their cheap tactics are now out in front of the world.
After boycotting the India match for months, PCB has suddenly changed its stance and is now ready to play the T20 World Cup match on 15th. But only with conditions..
Reports… pic.twitter.com/xHhIHGNwgW
ये मांग भारत को नहीं होगी मंजूर
वर्ल्ड बॉडी से ज्यादा रेवेन्यू और पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने की मांग तो बीसीसीआई मान सकती है. लेकिन द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए भारत संभवतः कभी राजी नहीं होगा. साल 2012 से दोनों देशों के बीच कोई शृंखला खेली नहीं गई है, दोनों पड़ोसियों की भिड़ंत सिर्फ एशिया कप और आईसीसी ईवेंट में ही होती है. भारत के साथ बाईलेटरल सीरीज नहीं खेलने से पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान होता है, इसी के कारण मोहसिन नकवी ने ये मांग रखी है.
यह भी पढ़ें - SL vs IRE: श्रीलंका ने जीत के साथ किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज, आयरलैंड को 20 रनों से हराया
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us