/newsnation/media/media_files/2026/02/08/sl-vs-ire-2026-02-08-22-50-45.jpg)
SL vs IRE Photograph: (X/ICC)
Sri Lanka vs Ireland: श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है. कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट पर 163 रन बनाए थे. जवाब में आयरलैंड की टीम 143 रनों पर सिमट गई. आयरलैंड के लिए हैरी टेक्टर सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. श्रीलंका के लिए महीश थीक्षाना और वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट लिए.
आयरलैंड के लिए हैरी टेक्टर ने बनाए सबसे ज्यादा रन
श्रीलंका के दिए 164 रनों के लक्ष्य के जवाब में आयरलैंड का कोई बल्लेबाज अर्धशतक लगाने में कामयाब नहीं हो सका. टीम के लिए हैरी टेक्टर ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 34 गेंदों पर एक चौका की मदद से 40 रन बनाए. ओपनर रॉस एडायर ने 23 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और एक छक्का निकला.
इसके अलावा लोरकन टकर (21),कर्टिस कैम्फर (13) और मार्क एडायर (10) रन बनाए. इसके अलावा आयरलैंड के 5 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. इस तरह आयरलैंड की पूरी टीम 143 रनों पर सिमट गई.
महीश थीक्षाना और वानिंदु हसरंगा ने लिए 3-3 विकेट
श्रीलंका के लिए महीश थीक्षाना और वानिंदु हसरंगा ने शानदार गेंदबाजी की. दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट चटकाए. जबकि मथीशा पथिराना ने 2 विकेट अपने नाम किए. वहीं दुष्मंथा चमीरा और डुनिथ वेललागे को एक-एक सफलता मिली.
Spinners control proceedings as Sri Lanka seal their #T20WorldCup opener in Colombo 🌀
— ICC (@ICC) February 8, 2026
📝: https://t.co/yVCWv4zFGfpic.twitter.com/EHrhuEskCw
श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने लगाया अर्धशतक
श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 43 गेंदों पर 56 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका निकला. वहीं कामिंडु मेंडिस ने 19 गेंदों पर 44 रनों की पारी. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 2 छक्का निकला. इसके अलावा पथुम निसांका ने 23 गेंदों पर 24 रनों का योगदान दिया. वहीं आयरलैंड के लिए जॉर्ज डॉकरेल और बैरी मैकार्थी ने 2-2 विकेट हासिल किए.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us