ENG vs NEP: शेर मल्ला ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया बड़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने नेपाल के सिर्फ दूसरे प्लेयर

ENG vs NEP: नेपाल क्रिकेट टीम के 23 साल के स्पिन गेंदबाज शेर मल्ला इंग्लैंड के खिलाफ 20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कीर्तिमान बना दिया है.

ENG vs NEP: नेपाल क्रिकेट टीम के 23 साल के स्पिन गेंदबाज शेर मल्ला इंग्लैंड के खिलाफ 20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कीर्तिमान बना दिया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Sher Malla

Sher Malla Photograph: (X/Cricket Nepal)

ENG vs NEP: नेपाल क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बेहद ही रोमांचक मैच में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 4 रन से हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 184 रन बनाए थे. जवाब में नेपाल की टीम 20 ओवर्स में 8 विकेट पर 180 रन ही बना सकी. वहीं इस मैच में नेपाल की ओर से 23 साल के स्पिन गेंदबाज शेर मल्ला को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका मिला. शेर मल्ला ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल कर एक ऐसा कीर्तिमान बनाया, जो इससे पहले नेपाल का सिर्फ एक खिलाड़ी ने बनाया था. 

Advertisment

नेपाल के लिए शेर मल्ला ने बनाया बड़ा कीर्तिमान

इंग्लैंड की पारी का दूसरा ओवर टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर रहे शेर मल्ला लेकर आए. उन्होंने पहली ही गेंद पर फिल साल्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसी के साथ शेर मल्ला टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले नेपाल के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले पारस खड़का ने नेपाल के लिए यह कारनामा किया था. उन्होंने साल 2014 टी20 वर्ल्ड कप में इंटरनेशनल क्रिकेट की अपनी पहली गेंद पर विकेट लेने का कारनामा किया था.

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का स्टार ओपनर हुआ बीमार, दिल्ली मैच से पहले बढ़ी कप्तान सूर्यकुमार यादव की टेंशन

बता दें कि पारस खड़का ने ही इंग्लैंड के खिलाफ आज इस मुकाबले में शेर मल्ला को डेब्यू कैप दिया, जिसका फोटो क्रिकेट नेपाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंड पर शेयर किया है. इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में शेर मल्ला के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 3 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट हासिल किए. 

नेपाल प्रीमियर लीग में चमके थे शेर मल्ला

शेर मल्ला ने टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने नेपाल प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में कुल 17 विकेट अपने नाम किए थे, जिसके लिए उन्हें इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड दिया गया था. अब वो T20 World Cup 2026 में खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: वानखेड़े में टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम देख इमोशनल हुए Rohit Sharma, सूर्या-हार्दिक से ये कही ये बात

T20 world Cup 2026 ENG vs NEP
Advertisment