/newsnation/media/media_files/2026/02/08/abhishek-sharma-2026-02-08-15-59-27.jpg)
Abhishek Sharma
Abhishek Sharma: भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया, लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ियों की फिटनेस ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की टेंशन बढ़ा दी है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहला मैच नहीं खेल पाए, क्योंकि वो बीमार थे. अब खबर सामने आ रही है कि ओपनर अभिषेक शर्मा की भी तबीयत खराब हो गई है.
अभिषेक शर्मा गोल्डन डक का हुए शिकार
USA के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में भारतीय टीम संघर्ष करते नजर आई थी. भारतीय बल्लेबाजों ने काफी निराश किया. ओपनर अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे गोल्डन डक का शिकार हुए. अभिषेक शर्मा इसके बाद फील्डिंग करने भी नहीं आए. मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव की इस बात की पुष्टि किया कि अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब हो गई है.
सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक ही हेल्थ पर दिया अपडेट
सूर्यकुमार यादव ने बताया कि मौसम के कारण जसप्रीत बुमराह को तेज बुखार हो गया था. अभिषेक को भी ऐसा ही हुआ. हालांकि मैच के बाद मोहम्मद सिराज ने कंफर्म किया कि अभिषेक शर्मा का पेट खराब है और इसी वजह से वो फील्डिंग करने नहीं आए थे. उम्मीद है कि वो नामीबिया के खिलाफ अगले मैच तक पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे.
सूर्यकुमार यादव ने यह भी कंफर्म किया कि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर अगले मैच से पहले दिल्ली में टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे. बता दें कि भारत अपना अगला मैच नामीबिया से खेलेगा. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में जसप्रीत बुमराह वापसी करते नजर आ सकते हैं.
अच्छे प्रदर्शन के बाद भी सिराज को बैठना पड़ सकता है बाहर
जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट को संभाला था. सिराज एक दिन पहले ही टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल हुए थे. उन्हें हर्षित राणा की रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था. सिराज ने पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी की और भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए. सिराज ने 4 ओवर में सिर्फ 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए, लेकिन बुमराह अगले मैच खेले तो सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए किस दिन टीम के साथ जुड़ेगा ये खतरनाक ऑलराउंडर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us