T20 World Cup 2026: भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए किस दिन टीम के साथ जुड़ेगा ये खतरनाक ऑलराउंडर

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अगले मैच से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अगले मैच से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 Photograph: (x/bcci)

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत यूएसए पर जीत के साथ कर चुकी है. इस पहले मैच में मिली जीत के बाद टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी आई है. ये खबर इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर से जुड़ी हुई है.

Advertisment

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ मैच के बाद वाशिंगटन सुंदर की टीम इंडिया में वापसी पर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया है कि ये स्टार ऑलराउंडर भारतीय स्क्वाड से कब तक जुड़ेगा. 

वाशिंगटन सुंदर कब करेंगे वापसी

सूर्यकुमार यादव ने कन्फर्म किया कि, वाशिंगटन सुंदर दिल्ली में हमारे साथ जुड़ रहे हैं. वह ठीक हैं, सब कुछ ठीक है. 12 फरवरी को भारत और नामीबिया के बीच मैच होने वाला है. ये भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरा मैच होगा. उससे पहले कप्तान सूर्या ने सुंदर के फैंस को खुशखबरी दी है.

कब और कहां चोटिल हुए थे सुंदर

26 वर्षीय सुंदर को 11 जनवरी को बड़ौदा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में चोट लगी थी. इसके बाद वो चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे. वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं. उन्होंने अपना रिहैब पूरा कर लिया है. वो अब फिटनेस पाने के बहुत करीब हैं. ऐसे में उनकी जल्द वापसी ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मजबूती दी है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: अचानक टॉस छोड़कर क्यों भागे भारतीय कप्तान, बीच मैदान पर रोहित ने लगाई सूर्या की क्लास

Indian Cricket team Washington Sundar T20 world Cup 2026
Advertisment