/newsnation/media/media_files/2026/02/08/suryakumar-yadav-and-rohit-sharma-2026-02-08-10-47-24.jpg)
Suryakumar Yadav and Rohit sharma Photograph: (X/Suryakumar Yadav)
T20 World Cup 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रही है. इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरी है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था. अब टीम इंडिया के पास अपने घर पर हो रहे टी20 वर्ल्ड कप को जीतने का मौका होगा. उससे पहले सूर्या का एक वीडियो सामने आ रहा है, इस वीडियो में रोहित शर्मा भी मौजूद हैं.
सूर्या और रोहित शर्मा का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो में रोहित शर्मा मैदान पर आते हैं. वो पहले संजू सैमसन और फिर शिवम दुबे से मिलते हैं. इसके बाद जब वो मैदान से निकलकर स्टैंड की ओर जा रहे होते हैं. इस बीच सूर्यकुमार यादव की उन पर नजर पड़ी है, जब सूर्या रोहित को जाते हुए देखते हैं. तब वो अमेरिका (USA) के कप्तान मोनंक पटेल और मैच रेफरी के साथ टॉस के लिए पूरी तरह तैयार थे.
टॉस छोड़कर क्यों भागे सूर्याकुमार यादव
इस दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस छोड़कर भाग आते हैं और वो रोहित शर्मा को लगे लगाकर उनसे मिलते हैं. रोहित इसके बाद जब वहां से जाते हैं तो सूर्या से कहते हैं, क्या कर रहा है भाई.. टॉस चल रहा है. रोहित का रिएक्शन वीडियो में साफ देखा जा सकता है. हालांकि उनकी वजह नहीं सुनाई दे रही है पर वीडियो में उनका वॉडीलैग्वेज साफ तौर पर देखा जा सकता है.
Video of the Day – India vs USA match
— Jara (@JARA_Memer) February 8, 2026
When Rohit Sharma met Sanju Samson and Shivam Dube — pure vibes.
But the real moment? 🤯
Suryakumar Yadav literally left the toss just to run and hug Rohit.
That’s not just a teammate…
That’s next-level respect. 👑 pic.twitter.com/PRtZ4hCLB9
इसके बाद सूर्यकुमार यादव तुरंत भागकर टॉस के लिए पहुंचे और उन्होंने टॉस पूरा किया. भारत ने इस मैच में यूएसए को 162 रनों का लक्ष्य दिया और 29 रनों से जीत दर्ज की. रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है.
ये भी पढ़ें :T20 World Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा, एक ही जीत में किया पाक का काम तमाम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us