T20 World Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा, एक ही जीत में किया पाक का काम तमाम

T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने-अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को कर दी है. टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच के बाद ही भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ दिया है.

T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने-अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को कर दी है. टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच के बाद ही भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ दिया है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
ind vs pak

ind vs pak Photograph: (x/icc)

T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना-अपना अभियान बीते शनिवार से शुरू कर दिया है. ग्रुप ए की इन दोनों टीमों में अपने-अपने पहले मैच खेले लिए हैं. पाकिस्तान ने श्रीलंका के कोलंबो में नीदरलैंड्स के साथ अपना मैच खेला और उसमें 3 विकेट से जीत हासिल की थी. इसके साथ ही भारत ने मुंबई के वानखेड़े में यूएसए के साथ मैच खेला और 29 रनों से मुकाबले को अपने नाम किया.

Advertisment

भारत ने पाकिस्तान को छोड़ा पीछे

भारत और पाकिस्तान को अपने-अपने मैचों में जीत हासिल हुई. इसके बावजूद इंडियन क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पछाड़कर नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है. जी, हां भारतीय टीम पाकिस्तान को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गई है. 

हम बात कर रहे हैं. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्वाइंट्स टेबल की, जहां पर ग्रुप ए में मौजूद पाकिस्तान और भारत एक-एक जीत के बावजूद बेहतरीन रन रेट के आधार पर पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. 

कुछ ही घंटों में पाकिस्तान ने गंवाया नंबर-1 का स्थान

पाकिस्तान ने अपना मैच ग्रुप ए से नीदरैलंड के साथ दोपहर 11 बजे से खेला ये मैच 2 बजे तक खत्म हो गया. इस जीत के साथ पाकिस्तान ग्रुप में नंबर 1 पर रहा. इसके बाद भारत ने 7 बजे अपना मैच खेला, जब मैच 10:30 बजे खत्म हुआ तो भारत ने जीत के साथ टॉप पर कब्जा कर लिया और पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया. 

भारतीय टीम का टॉप पर जलवा बरकरार

इसके बाद पाकिस्तान दूसरे स्थान पर आ गई. कुछ ही घंटे पहले स्थान पर रहने के बाद पाकिस्तान को दूसरे स्थान पर आना पड़ गया. इन दोनों टीमों के एक-एक जीत के साथ अंक बराबर हैं. दोनों टीमों इस वक्त 1 मैच में 1 जीत के साथ 2-2 अंक लिए हुए हैं. लेकिन इंडिया बेतरीन रन रेट के आधार पर पहले स्थान पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें :T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, जानिए तोड़े कौन से 2 बड़े रिकॉर्ड

pakistan IND vs PAK T20 world Cup 2026
Advertisment