/newsnation/media/media_files/2026/02/08/suryakumar-yadav-2026-02-08-09-41-09.jpg)
Suryakumar Yadav Photograph: (x/bcci)
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत भारत ने धमाकेदार अंदाज में की है. भारत ने पहले मैच में अमेरिका की टीम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 29 रन से हराया. इस मैच में भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने धमाल मचाया और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. सूर्या ने मुश्किल परिस्थिति में 49 बॉल में 10 चौके और 4 छक्कों के साथ 84 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.
सूर्या ने तोड़ा युवराज, अश्विन और रोहित का रिकॉर्ड
इस अवार्ड के दम पर सूर्या ने युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप में एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए. विराट कोहली 8 प्लेयर ऑफ द मैच के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि सूर्या 4 के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं.
A captain’s knock to start the campaign 🫡
— BCCI (@BCCI) February 7, 2026
For his match-winning 84*(49), @surya_14kumar wins the Player of the Match as #TeamIndia begin the #T20WorldCup with a win!
Scorecard ▶️ https://t.co/Rlm2ARPVEt#MenInBlue | #INDvUSApic.twitter.com/TAz0KIYnkH
भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
- विराट कोहली - 8, मैच - 35
- सूर्यकुमार यादव - 4, मैच -19 *
- युवराज सिंह - 3, मैच - 31
- आर अश्विन - 3, मैच - 24
- रोहित शर्मा - 3, मैच - 47
सूर्या ने शाकिब और पूरन को छोड़ा पीछे
सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 19 मैचों में 25 छक्के पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में छक्के लगाने के मामले में बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 24 छक्के दर्ज थे. इसके साथ ही सूर्या वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को भी पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 23 छक्के दर्ज हैं.
Painting the ground with his masterful shot-making 🎨👏
— BCCI (@BCCI) February 7, 2026
One word for Captain @surya_14kumar's match-winning knock? 👇
Scorecard ▶️ https://t.co/Rlm2ARPVEt#TeamIndia | #MenInBlue | #T20WorldCup | #INDvUSApic.twitter.com/GWjMyNy9Rt
इस मैच में भारत से मिले 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए की टीम 132 रनों पर ढेर हो गई और 29 रनों से मैच हार गई.
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: एक कॉल ने कैसे बदल दी सिराज की किस्मत, जानिए सूर्या का सच क्यों लगा मियां भाई को मजाक
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us