T20 World Cup 2026: एक कॉल ने कैसे बदल दी सिराज की किस्मत, जानिए सूर्या का सच क्यों लगा मियां भाई को मजाक

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अंतिम मौके पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम में जगह मिलने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं.

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अंतिम मौके पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम में जगह मिलने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 Photograph: (x/bcci)

T20 World Cup 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने खेलने पर बड़ा बयान दिया है. सिराज ने भारत और यूएसए के बीच खेले गए पहले मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गेंद के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. उन्होंने इस मुकाबले में 3 विकेट लेकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए धमाकेदार वापसी की है.

Advertisment

मोहम्मद सिराज ने अपने सलेक्शन पर खोला राज

दरअसल, मोहम्मद सिराज भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे. वो भारत के लिए हैदराबाद की ओर से बतौर कप्तान घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे, उन्हें अचानक सूर्यकुमार यादव का कॉल तब गया, जब हर्षित राणा ठीक वर्ल्ड कप से पहले घुटने की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए. 

इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर मोहम्मद सिराज को चुना और खुद उन्हें कॉल कर इस बारे में जानकारी देने का फैसला किया. इस कॉल के बारे में सिराज ने अब बात की है. सिराज को सूर्या का ये कॉल मजाक लगा. उन्होंने क्या कहा आइए आपको इस बारे में बताते हैं.

सूर्या का कॉल क्यों लगा मोहम्मद सिराज को मजाक

मोहम्मद सिराज ने यूएसए के खिलाफ मैच के बाद कहा, 'कल मुझे सूर्या भाई का फोन आया. उन्होंने कहा, मियां अपना बैग पैक करो और टीम में शामिल हो जाओ. मुझे लगा कि वह मजाक कर रहे हैं और मैंने उनसे कहा कि मेरे साथ मत खेलो. घर पर टी20 वर्ल्ड कप खेलना हमेशा से मेरा सपना था. किस्मत का अपना प्लान था, और मैं यहां हूं'.

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सूर्यकुमार यादव की 84 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए. सिराज ने इस मैच में 3 विकेट हासिल किए और टीम को 29 रनों से जीत दिलाने में योगदान दिया. उन्हें इसलिए प्लेइंग-11 में खेलने का मौका मिला क्योंकि जसप्रीत बुमराह को बुखार था और वो प्लेइंग-11 से बाहर थे.

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 में आज होंगे 3 मुकाबले, जानिए कब और कहां किन टीम के बीच होगी टक्कर

SURYAKUMAR YADAV Mohammed Siraj T20 world Cup 2026
Advertisment