T20 World Cup 2026 में आज होंगे 3 मुकाबले, जानिए कब और कहां किन टीम के बीच होगी टक्कर

T20 World Cup 2026: आज यानी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन कुल तीन मुकाबले खेले जाने वाले हैं. आइए जानते हैं कि कौन सी टीम किसके खिलाफ मैच खेलेगी.

T20 World Cup 2026: आज यानी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन कुल तीन मुकाबले खेले जाने वाले हैं. आइए जानते हैं कि कौन सी टीम किसके खिलाफ मैच खेलेगी.

author-image
Ashik Kumar
New Update
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 Photograph: (ANI)

T20 World Cup 2026: आज यानी 8 फरवरी को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 3 मुकाबले खेले जाएंगे. रविवार को सह-मेजबान श्रीलंका भी अपना मैच खेलती हुई नजर आएंगी. श्रीलंका के अलावा अफगानिस्तान की टीम भी आज अपना जलवा बिखेरेंगी. तो आइए उससे पहले हम आपको बताते हैं कि कौन सी टीम किसके खिलाफ कहां और कब अपना मुकाबला खेलने वाली हैं.

Advertisment

1 - न्यूजीलैंड से भिड़ेगा अफगानिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मुकाबले में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर देखने के लिए मिलने वाली है. चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच दोपहर 11 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर करेंगे तो वहीं, अफगानिस्तान की कमान राशिद खान के हाथों में होगी.

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी.

अफगानिस्तान का स्क्वॉड: राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद इशाक रहीमी, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरवेश रसूली, इब्राहिम ज़द्रान, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी.

2 - इंग्लैंड का नेपाल से होगा मैच

रविवार का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें मैच में ये दोनों टीमों मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेलने वाली हैं. ये मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. नेपाल की कप्तानी रोहित पौडेल इस मैच में करेंगे तो वहीं, हैरी ब्रुक इंग्लैंड की कमान संभालेंगे.

नेपाल का स्क्वॉड: कुशाल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेट कीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, सोमपाल कामी, संदीप जोरा, करण केसी, गुलसन झा, संदीप लामिछाने, नंदन यादव, बसीर अहमद, ललित राजबंशी, लोकेश बाम, शेर मल्ला.

इंग्लैंड का स्क्वॉड : फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, बेन डकेट.

3 - श्रीलंका और आयरलैंड में होगी टक्कर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मैच श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में श्रीलंका की कमान दासुन शनाका पास होगी, जबकि आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग होंगे.

श्रीलंका का स्क्वॉड: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडू मेंडिस, कुसल जनिथ परेरा, चरिथ असलांका, जनिथ लियानागे, पवन रथनायके, वानिंदू हसरंगा, दुनिथ वेल्लालेज, महेश थीकशाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा.

आयरलैंड का स्क्वॉड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग.

ये भी पढ़ें :PAK vs NED: नीदरलैंड ने छुड़ाए पाकिस्तान के पसीने, वर्ल्ड कप के पहले मैच में गिरते-पड़ते जीता पाक

NZ Vs Afg T20 world Cup 2026
Advertisment