/newsnation/media/media_files/2026/02/07/pak-vs-ned-2026-02-07-14-02-38.jpg)
PAK vs NED Photograph: (ANI)
PAK vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया. नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 147 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम ने 148 रनों के लक्ष्य का पीछा 19.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाकर कर लिया और 3 विकेट से मैच जीत लिया. इस जीत में पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने शानदार पारी खेली और अंत में फहीम अशरफ ने टीम को जीत दिलाई
पाकिस्तान ने नीदरलैंड को हराया
नीदरलैंड से जीत के लिए मिले 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत साहिबजादा फरहान और सैम अयुब ने की. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 2.4 ओवर में 27 रन जोड़े. पाकिस्तान को पहला झटका अयुब के रूप में लगा. वो 13 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 24 रन बनाकर आउट हुए. उनके बाद कप्तान सलमान अली आगा 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
In the air & GONE! 👏🏻
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 7, 2026
Saim Ayub tries a NO-LOOK shot only to mistime the ball & find a van der Merwe in the deep! 👌🏻
ICC Men's #T20WorldCup | #PAKvNED | LIVE NOW 👉 https://t.co/GKcXaJHm9Fpic.twitter.com/0uSKI3NtQS
फरहान ने खेली शानदार पारी
टीम के लिए सबसे ज्यादा रन साहिबजादा फरहान ने बनाए. उन्होंने 31 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ 47 रनों की पारी खेली. उनको रूलोफ वैन डेर मेरवे के हाथों पॉल वैन मीकेरेन ने कैच आउट कराया. इसके बाद उस्मान खान 0 और बाबर आजम 15 रन बनाकर चलते बने.
𝘽𝙖𝙘𝙠-𝙩𝙤-𝙗𝙖𝙘𝙠 𝙗𝙡𝙤𝙬𝙨!
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 7, 2026
Aryan Dutt is on fire as he removes the Pakistan skipper, Salman Agha! 💪
ICC Men's #T20WorldCup | #PAKvNED | LIVE NOW 👉 https://t.co/GKcXaJHm9Fpic.twitter.com/9gTcb28gex
फहीम ने आखिरी दो ओवर में पटला मैच
इसके बाद नीदरलैंड ने पाकिस्तान के पसीने छुड़ा दिए. पाकिस्तान को अंतिम 2 ओवर में 29 रन चाहिए थे. ऐसे में फहीम अशरफ ने शानदार पारी खेलकर नीदरलैंड के हाथों से मैच छीन लिया. फहीम ने 11 बॉल में 2 चौके और 3 छक्को के साथ नाबाद 29 रनों पारी खेलकर पाकिस्तान को जीत दिला दी. इस शानदार प्रदर्शन के लिए फहीम को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. नीदरलैंड के लिए आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन ने 2-2 विकेट हसिल किए.
A vital cameo from Faheem Ashraf carries Pakistan to victory in the #T20WorldCup opener 💪
— ICC (@ICC) February 7, 2026
📝: https://t.co/MB0N9eUpvKpic.twitter.com/bDjr74RC0a
सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट
इससे पहले नीदरलैंड्स के लिए माइकल लेविट ने 24, कोलिन एकरमैन ने 20, बास डी लीडे ने 30 और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा 3 और मोहम्मद नवाज व अबरार अहमद को भी 2-2 विकेट मिले.
ये भी पढ़ें : PAK vs NED: पाकिस्तान को नीदरलैंड से जीत के लिए मिला 148 का लक्ष्य, सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us