logo-image

धोनी ने अटूट भरोसे के लिए टीम के सभी सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों का जताया आभार, देखें लिस्ट

महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार शाम 7.29 बजे अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर संन्यास की घोषणा की.

Updated on: 16 Aug 2020, 07:50 AM

नई दिल्ली:

MS Dhoni Retires - टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास (Retirement) का ऐलान कर दिया. शनिवार शाम 7.29 बजे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर संन्यास की घोषणा की. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफलतम कप्तान रहे धोनी ने भारत को टी20 विश्व कप 2007, विश्व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जिताया. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 13 महीने से भी ज्यादा समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं.

ये भी पढ़ें- मुकेश के इस गाने के साथ खत्म हुआ धोनी का इंटरनेशनल करियर, दुनियाभर के करोड़ों फैंस हुए इमोशनल

महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने करियर के पहले मैच से लेकर आखिरी मैच तक के सफर की यादों को ताजा किया. धोनी ने वीडियो में मुकेश द्वारा गाया हुआ हिंदी फिल्म कभी-कभी का 'पल दो पल का शायर' गाना भी डाला है, जिसने माही के करोड़ों क्रिकेट फैंस को रोने पर मजबूर कर दिया. धोनी न केवल भारत में बल्कि दुनिया के कोने-कोने में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर हैं. लेकिन, अफसोस अब उनके फैंस उन्हें कभी भी टीम इंडिया की नीली जर्सी में नहीं देख पाएंगे.

ये भी पढ़ें- महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, यहां देखें माही के चमत्कारी आंकड़े

धोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो में अपने साथी दिग्गजों को भी याद किया. माही ने राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, वीवीएस लक्ष्मण, सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान, सुरेश रैना, विराट कोहली को याद कर उनका आभार व्यक्त किया. इनके अलावा धोनी ने अपनी टीम के बाकी के भी सभी साथी खिलाड़ियों को उनके साथ और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''धन्यवाद, अभी तक आपके प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद''.