logo-image

Happy Birthday MS Dhoni: शायद ही आप धोनी का ये राज जानते होंगे, बात सालों पुरानी है..

MS Dhoni Birthday Special: धोनी मैदान पर शांत रहने के साथ-साथ मैदान के बाहर भी कूल रहते हैं. अपनी निजी बातों को ज्यादा सार्वजनिक नहीं करते हैं. आपको धोनी से जुड़े एक राज के बारे में बताते हैं.

Updated on: 07 Jul 2023, 11:27 AM

नई दिल्ली:

MS Dhoni Birthday Special: भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में धोनी के चाहने वाले हैं. फैंस पूरे साल उनके जन्मदिन मनाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं. Dhoni ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट को जिस मुकाम पर पहुंचाया है उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता. उन्होंने अपनी कप्तानी में ICC के 3 बड़े टूर्नामेंट में भारत को जीत दिलाई है. वह आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं.आज हम आपको एमएस धोनी (MS Dhoni) के बारे में एक ऐसी बात बताने वाले हैं. जिसको जानकर आप चौंक जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: MS Dhoni Records: एमएस धोनी के वो 5 रिकॉर्ड जो रह जाएंगे उन्हीं के नाम, कोई नहीं तोड़ पाएगा

सीएसके कप्तान के हैं लाखों चाहने वाले

सीएसके (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) हमेशा चर्चा में रहते हैं. एमएस धोनी (MS Dhoni) को बॉलीवुड की एक अभिनेत्री हद से ज्यादा प्यार करती थी. लेकिन अब उन्हें काला धब्बा कहती हैं. एमएस धोनी के लिए एक वक्त में मर मिटने वाली अभिनेत्री अब उनकी शक्ल भी देखना पसंद नहीं करती हैं.

यह भी पढ़ें: MS Dhoni Birthday : दुनियाभर में हैं धोनी के दीवाने, लेकिन माही इस एक्टर के हैं फैन, नहीं पता तो जान लीजिए

धोनी का नाम जुड़ा था इस अभिनेत्री के साथ

हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि राय लक्ष्मी (Rai Lakshmi) हैं. राय लक्ष्मी का नाम पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के साथ जुड़ चुका है. कहा जाता है कि साल 2008 में आईपीएल (IPL) के दौरान राय लक्ष्मी और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक दूसरे को डेट कर रहे थे.  लेकिन कुछ ही समय के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे. धोनी के आज भी कई राज हैं जो सामने नहीं आए हैं. समय के साथ सारी बातें सामने आती रहेंगी. साथ में उन सभी राजों से आप हैरान जरूर होंगे.

अगले सीजन आएंगे आईपीएल में नजर

आईपीएल की बात करें तो धोनी आने वाला आईपीएल 2024 खेल सकते हैं. इसकी जानकारी खुद धोनी ने दी थी. लेकिन सवाल यही है कि क्या धोनी की फिटनेस एक साल तक इसी तरह की परफेक्ट रह पाएगी या नहीं.