Advertisment

MS Dhoni Birthday : दुनियाभर में हैं धोनी के दीवाने, लेकिन माही इस एक्टर के हैं फैन, नहीं पता तो जान लीजिए

Happy Birthday MS Dhoni : 7 जुलाई को एमएस धोनी 42 साल के हो गए हैं. माही के सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बहुत है, लेकिन कैप्टन कूल कुछ ही लोगो को फॉलो करते हैं.

author-image
Roshni Singh
New Update
Happy Birthday MS Dhoni

Happy Birthday MS Dhoni( Photo Credit : Social Media)

Advertisment

MS Dhoni Birthday Special : भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे. भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में धोनी के चाहने वाले हैं. फैंस पूरे साल उनके जन्मदिन मनाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं. Dhoni ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट को जिस मुकाम पर पहुंचाया है उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता. उन्होंने अपनी कप्तानी में ICC के 3 बड़े टूर्नामेंट में भारत को जीत दिलाई है. वह आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं. तो आइए उनके जन्मदिन पर उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं जो फैंस को कमी ही पता होगी. 

वैसे तो MS Dhoni की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. लेकिन माही इस बॉलीवुड एक्टर के फैन हैं. कैप्टन कुल इंस्टाग्राम पर सिर्फ चार लोगो को ही फॉलो करते हैं. लेकिन उनका 43 मिलियन से फॉलोअर्स हैं. धोनी के इंस्टाग्राम पर अबतक सिर्फ 108 पोस्ट हैं, जो ज्यादातर उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ है. धोनी अपने इंस्टाग्राम पर जो चार लोगो को फॉलो करते हैं उसमें पहले नंबर पर उनकी बेटी जीवा है. जीवा के 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

वहीं भारतीय सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन एकमात्र ऐसी एक्टर हैं जिन्हें धोनी इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं. अमिताभ बच्चन हमेशा धोनी की तारीफ करते नजर आते हैं. बिग बी ने एक बार अपने ब्लॉग में इस बात का जिक्र किया था जब फिल्म बागबान की शूटिंग के दौरान MS Dhoni उनसे मिलने गए थे. वहीं धोनी ने भी कई मौकों पर साबित किया है कि वह अमिताभ बच्चन के कितने बड़े फैन हैं. जब एमएस धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास का ऐलान किया था तब उन्होंने बिग बी के गाने पल दो पल का शायर हूँ लिखा था. 

यह भी पढ़ें: MS Dhoni Records: एमएस धोनी के वो 5 रिकॉर्ड जो रह जाएंगे उन्हीं के नाम, कोई नहीं तोड़ पाएगा

इसके अलावा एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी को फॉलो करते हैं. इसके अलावा माही जिस चौथे प्रोफाइल को फोलो करते हैं वह उनका रांची में कृषि फार्म ईजा फॉर्म का ऑफिलिया अकाउंट है. वहीं एमएस धोनी की बॉयोपिक भी बन चुकी है. इस फिल्म का नाम M.S. Dhoni: The Untold Story थी. यह फिल्म 30 सितंबर 2016 में रिलीज हुई थी.

MS Dhoni Record MS Dhoni ms dhoni news MS Dhoni age MS Dhoni birthday wishes MS Dhoni net worth MS Dhoni's birthday ms dhoni latest news MS Dhoni turns 42 Happy Birthday MS Dhoni MS Dhoni doughter MS Dhoni birthday MS Dhoni photo
Advertisment
Advertisment
Advertisment