ईशान किशन को मिला पाकिस्तान की कुटाई करने का इनाम, ICC T20 रैंकिंग में लगाई 17 पायदान की छलांग

ICC T20 Rankings: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अपने जीवन की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक खेली.

ICC T20 Rankings: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अपने जीवन की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक खेली.

author-image
Mohit Kumar
New Update
ईशान किशन को मिला पाकिस्तान की कुटाई करने का इनाम, ICC T20 रैंकिंग में लगाई 17 पायदान की छलांग

ईशान किशन को मिला पाकिस्तान की कुटाई करने का इनाम, ICC T20 रैंकिंग में लगाई 17 पायदान की छलांग Photograph: (Image Source - AFP)

ICC T20 Rankings: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अपने जीवन की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक खेली. कोलंबो की पिच पर सभी भारतीय बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, ईशान ने 192 के स्ट्राइक-रेट से 77 रन की पारी खेली. इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से टी20 रैंकिंग का ऐलान किया गया है. जिसमें ईशान ने 17 पायदान की छलांग लगाकर टॉप-10 में एंट्री कर ली है. 

Advertisment

ईशान किशन की टॉप-10 में एंट्री 

ईशान किशन हर मैच के साथ घातक साबित होते जा रहे हैं, 2 साल तक उन्हें टीम इंडिया से बाहर रखा गया. अब ऐसा लग रहा है कि मानो उन्होंने सारी कसर पूरी करने का जिम्मा उठा लिया है. पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को उन्होंने 40 गेंदों का सामना कर 77 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसका नतीजा ये हुआ कि आईसीसी टी20 रैंकिंग में अब वह नंबर-8 पर काबिज हो चुके हैं. पिछले हफ्ते से उन्होंने 17 पायदान की छलांग लगाई है. 

यह भी पढ़ें - IND vs NED: नीदरलैंड के खिलाफ भारत के ये 4 खिलाड़ी बनाए खास रिकॉर्ड, जानिए किसके नाम दर्ज होगी कौन सी उपलब्धि

टॉप-10 में 4 भारतीय खिलाड़ी 

आईसीसी टी20 रैंकिंग के टॉप-10 में ईशान किशन समेत 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. अभिषेक शर्मा 891 अंकों के साथ टॉप पर विराजमान है. बीते 2 मुकाबलों से उनका खाता नहीं खुला है इसके बावजूद उनकी जगह पर आंच नहीं आई है. चौथे स्थान पर बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा हैं, उन्हें एक पायदान का फायदा हुआ है. पाकिस्तान के सामने उन्होंने 24 रन बनाए थे. 6वें नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं. अमेरिका के खिलाफ उन्होंने 84 रन की जबरदस्त पारी खेली, फिर पाकिस्तान के सामने 32 रन बनाए थे. 

नीदरलैंड्स से होगा मुकाबला 

इसके साथ ही आपको बता दें कि आज यानि 18 फरवरी को भारतीय टीम टी20 वर्ल्डकप 2026 में ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेलने के लिए उतरने वाली है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स से मुकाबला होने वाला है. शाम 7 बजे से आप इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें - Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर ने किया कमाल, रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार बनाई फाइनल में जगह, जानिए कैसे किया ये करिश्मा

ishan-kishan
Advertisment