Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर ने किया कमाल, रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार बनाई फाइनल में जगह, जानिए कैसे किया ये करिश्मा

Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी के 90 साल से भी अधिक के इतिहास में पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है. उन्होंने बंगाल को 6 विकेट से हराकर ये करिशमा किया है.

Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी के 90 साल से भी अधिक के इतिहास में पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है. उन्होंने बंगाल को 6 विकेट से हराकर ये करिशमा किया है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Ranji Trophy

Ranji Trophy Photograph: (x/BCCI Domestic)

Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर ने बंगाल को 6 विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी 2025/2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. ये रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार है, जब जम्मू कश्मीर ने फाइनल में जगह बनाई है. बंगाल की टीम को जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश किया है. इस जीत के बाद मैदान पर जम्मू के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

Advertisment

रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहली बार पहुंचा जम्मू-कश्मीर

रणजी ट्रॉफी 2025/2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच कल्याणी के क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर खेला गया था. इस मैच में जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीता और बंगाल को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. बंगाल ने पहली पारी में 97.1 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 328 रन बनाए. टीम के लिए सुदीप कुमार घरामी ने 146 रनों की पारी खेली, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन ने 49, शाहबाज अहमद ने 42 रनों का योगदान दिया. कश्मीर के लिए औकिब नबी ने 5 और सुनील कुमार ने 3 विकेट हासिल किए. 

औकिब नबी ने गेंद और बल्ले से बिखेरा जलवा

इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 76.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 302 रन बनाए. टीम के लिए अब्दुल समद ने 82 और कप्तान पारस डोगर ने 58 रनों की पारी खेली. अंत में औकिब नबी ने 42 रनों का योगदान दिया. बंगाल के लिए मोहम्मद शमी ने पहली बारी में 8 विकेट हासिल किए. बंगाल को पहली पारी के आधार पर 26 रनों की बढ़त हासिल हुई. 

दूसरी पारी में 99 रनों पर ढेर हुई बंगाल

इसके बाद बंगाल की टीम दूसरी पारी में 25.1 ओवर में 99 रन पर ढेर हो गई. दूसरी पारी में औकिब नबी और सुनील कुमार ने टीम के लिए 4-4 विकेट हासिल किए. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए 126 रनों का टारगेट मिला. इस लक्ष्य को जम्मू-कश्मीर ने 34.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया.

इसके साथ ही रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार जम्मू कश्मीर की टीम पहुंच चुकी है, जहां उसका मुकाबला कर्नाटक या उत्तराखंड़ में से किसी एक के साथ होगा, जो रणजी ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल खेल रही हैं.  

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: टीम इंडिया सुपर-8 में जिन 3 टीमों के साथ भिड़ेगी, उनके खिलाफ कैसा है उसका रिकॉर्ड

jammu-kashmir ranji trophy
Advertisment