IND vs NED: नीदरलैंड के खिलाफ भारत के ये 4 खिलाड़ी बनाए खास रिकॉर्ड, जानिए किसके नाम दर्ज होगी कौन सी उपलब्धि

IND vs NED: भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाने वाला है. उससे पहले हम आपको उन 4 खिलाडॉियों के बारे में बताने वाले हैं, जो इस मैच में रिकॉर्ड बना सकते हैं.

IND vs NED: भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाने वाला है. उससे पहले हम आपको उन 4 खिलाडॉियों के बारे में बताने वाले हैं, जो इस मैच में रिकॉर्ड बना सकते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs NED

IND vs NED Photograph: (x/bcci)

IND vs NED: भारत और नीदरलैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला खेला जाने वाला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7: बजे से दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा. उससे पहले हम आपको उन 4 रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले, जो नीदरलैंड के खिलाफ भारत के 4 स्टार बल्लेबाज तोड़ सकते हैं. इन रिकॉर्ड को तोड़ने वाले खिलाड़ियों में तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं. 

Advertisment

तिलक वर्मा के पास बड़ा कारनामा करने का मौका 

भारत के बाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा के पास टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 चौके पूरे करने का मौका होगा. वो नीदरलैंड के खिलाफ सिर्फ 1 चौका लगाते हैं तो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चौकों का शतक पूरा कर लेंगे. वो अब तक 43 मैचों की 40 पारियों में 99 चौके लगा चुके हैं. उनके नाम 1258 रन भी दर्ज हैं. 

कुलदीप यादव इतिहास रचकर बनेंगे नंबर-1

टीम इंडिया के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव के पास भी आज के मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. वो नीदरलैंड के खिलाफ अगर 1 विकेट लेते हैं तो वो युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ देंगे और भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर बन जाएंगे. उनके नाम अभी 96 विकेट हैं, जबकि कुलदीप के नाम 95 विकेट दर्ज है. 

इसके साथ ही कुलदीप अगर 5 विकेट चटका लेते हैं. तो वो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर और चौथे ओवरऑल गेंदबाज बन जाएंगे. भारत के लिए अर्शदीप, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या 100 प्लस विकेट ले चुके हैं. 

ईशान के पास धमाल मचाने का मौका

भारत के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के पास इतिहास रचने का मौका होगा. आज नीदरलैंड के खिलाफ ईशान के पास टी20 क्रिकेट में 300 छक्के पूरे करने का मौका होगा. ईशान के नाम अब तक 298 छक्के दर्ज है. अब वो 2 छक्के अगर इस मैच में लगा देते हैं तो उनके 300 टी20 छक्के पूरे हो जाएंगे. 

हार्दिक टी20 क्रिकेट में करेंगे 6 हजार रन पूरे 

भारत के पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पास भी नीदरलैंड के खिलाफ आज के मैच में एक खास उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका होगा. हार्दिक के पास टी20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने का मौका होगा. हार्दिक टी20 क्रिकेट में 6000 हजार रन पूरे करने से सिर्फ 22 रन दूर है. 

ये भी पढ़ें : SA vs UAE: यूएई ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए दिया 123 का लक्ष्य, अलीशान शराफू ने बचाई टीम की लाज

IND vs NED T20 world Cup 2026
Advertisment