/newsnation/media/media_files/2026/02/18/sa-vs-uae-2026-02-18-12-44-51.jpg)
SA vs UAE Photograph: (AFP)
SA vs UAE: साउथ अफ्रीका और यूएई के बीच आज यानी 18 फरवरी (बुधवार) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 34वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए संयुक्त अरब अमीरात ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए हैं. टीम के लिए अलीशान शराफू ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 45 रनों की पारी खेली. अब इस मैच में जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 123 रन बनाने होंगे.
यूएई को शुरुआत में लगे दो बड़े झटके
इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई यूएई के लिए पारी की शुरुआत आर्यांश शर्मा और कप्तान मुहम्मद वसीम ने की. इन दोनों ने 4.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े. टीम के पहला झटका कप्तान वसीम (22) के रूप में लगा. इसके बाद आर्यांश भी 13 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए.
Into the death we go! ☠️#TheProteas remain in control of the innings, hunting for more scalps. 🇿🇦
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) February 18, 2026
UAE have progressed to 97/4 after 15 overs. 🏏#Unbreakable#T20WorldCuppic.twitter.com/PBIwUrUzTi
अलीशान शराफू ने टीम के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन
इसके बाद क्रीज पर आए सोहैब खान और सईद हैदर 6-6 रन बनाकर आउट हो गए. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन अलीशान शराफू ने बनाए लेकिन वो अर्धशतक लगाने से चूक गए. उन्होंने टीम के लिए 38 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 45 रनों की पारी खेली.
साउथ अफ्रीका के लिए इन गेंदबाजों ने चटकाए विकेट
उनके अलावा मुहम्मद अरफान ने 11, ध्रुव पराशर ने 5 और मुहम्मद फारूक ने 1 रनों का योगदान दिया. साउथ अफ्रीका की ओर से कॉर्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. वहीं एनरिक नोर्त्जे को 2 विकेट हासिल हुए जबकि, जॉर्ज लिंडे को एक विकेट मिला.
Fearless from Alishan Sharafu! 🇦🇪🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 18, 2026
He uses Anrich Nortje's pace to slash it over third man for a huge six!
Will he lead the UAE to a competitive total against the Proteas? 🏏
ICC Men’s #T20WorldCup | #SAvUAE | LIVE NOW ➡️https://t.co/W8sx5DlHC6pic.twitter.com/8gtmXAmu5K
ये सुपर-8 से पहले साउथ अफ्रीका के लिए ग्रुप स्टेज का अंतिम मैच है. ऐसे में टीम इस मैच में धमाकेदार जीत दर्ज कर सुपर-8 की तैयारि पुख्ता करना चाहेगी. इसके लिए अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग-11 में 4 बड़े बदलाव किए हैं.
ये भी पढ़ें :T20 World Cup 2026: टीम इंडिया सुपर-8 में जिन 3 टीमों के साथ भिड़ेगी, उनके खिलाफ कैसा है उसका रिकॉर्ड
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us