IPL 2023 से पहले Punjab Kings ने कर दी है बड़ी भूल, चैंपियन बनाने का सपना फिर रह जाएगा अधूरा!

आईपीएल का पहला सीजन साल 2008 के ऑक्शन में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे.

आईपीएल का पहला सीजन साल 2008 के ऑक्शन में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे.

author-image
Roshni Singh
New Update
Kings XI Punjab

Punjab Kings( Photo Credit : Social Media)

IPL 2023: आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कुर्रन पर 18.5 करोड़ रुपए की बोली लगाकर टीम का हिस्सा बनाया है. सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. हालांकि सैम कुर्रन (Sam Curran) को अपने टीम में शामिल करने के साथ ही पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब जीतने की उम्मीदों को भी धूमिल कर दिया है. इसकी वजह यह है कि अगर आईपीएल के 2013 का सीजन को छोड़ दें, तो जिस टीम ने भी ऑक्शन में सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा वह टीम उस साल का आईपीएल खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है. साल 2013 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को 6.3 करोड़ में खरीदा था और आईपीएल खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही थी. 

Advertisment

यह भी पढ़ें: 2016 में MS Dhoni से T20-ODI की कप्तानी लेना चाहते थे Virat Kohli, पूर्व फील्डिंग कोच का बड़ा खुलासा

धोनी, फ्लिंटॉफ, पीटरसन, शेन बॉन्ड और पोलार्ड ने बनाई परंपरा

आईपीएल का पहला सीजन साल 2008 के ऑक्शन में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 9.5 करोड़ में खरीदा था. इस साल सीएसके टूर्नामेंट की उपविजेता रही. साल 2009 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ और केविन पीटरसन 9.8 करोड़ के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. फ्लिंटॉफ की सीएसके सेमीफाइनल हार गई, जबकि पीटरसन की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) उस साल उपविजेता रही.

यह भी पढ़ें: IPL 2023 : धोनी की ये सोच चेन्नई के आएगी काम, बनाएगी फिर बादशाह!

गौरतलब है कि फ्लिंटॉफ और पीटरसन को महेंद्र सिंह धोनी से भी ज्यादा कीमत पर खरीदा गया था. 2010 में शेन बॉन्ड और कीरोन पोलार्ड सबसे महंगे खिलाड़ी थे, लेकिन बॉन्ड की कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) प्वाइंट्स टेबल पर 6वें स्थान पर थी, तो पोलार्ड की मुंबई इंडियंस (MI) उपविजेता रही थी. 

सालमहंगा खिलाड़ीऑक्शन प्राइसटीम फाइनल पोजीशन
2008महेंद्र सिंह धोनी9.5 करोड़चेन्नई सुपर किंग्सउपविजेता
2009एंड्रयू फ्लिंटॉफ9.8 करोड़चेन्नई सुपर किंग्स2वें स्थान
2009केविन पीटरसन9.8 करोड़रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरउपविजेता
2010 किरोन  पोलार्ड  4.8 करोड़मुंबई इंडियंसउपविजेता
2010शेन बॉन्ड4.8 करोड़कोलकाता नाइट राइडर्स6वें स्थान
2011    गौतम गंभीर  14.9 करोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स4वें स्थान
2012 रवींद्र जडेजा 12.8 करोड़चेन्नई सुपर किंग्सउपविजेता
2013       ग्लेन मैक्सवेल6.3 करोड़मुंबई इंडियंसविजेता
2014युवराज सिंह14 करोड़रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर7वें स्थान
2015युवराज सिंह16 करोड़दिल्ली डेयरडेविल्स 7वें स्थान
2016शेन वॉटसन9.5 करोड़रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर2वें स्थान
2017बेन स्टोक्स14.5 करोड़आरपीएस2वें स्थान
2018बेन स्टोक्स12.5 करोड़राजस्थान रॉयल्स2वें स्थान
2019वरुण चक्रवर्ती8.4 करोड़पंजाब किंग्स 6वें स्थान
2019जयदेव उनादकट8.4 करोड़राजस्थान रॉयल्स7वें स्थान
2020पैट कमिंस15.5 करोड़कोलकाता नाइट राइडर्स5वें स्थान
2021क्रिस मौरिस16.25 करोड़राजस्थान रॉयल्स7वें स्थान
2022ईशान किशन 15.25 करोड़मुंबई इंडियंस 10वें स्थान

MS Dhoni ipl-2023 punjab-kings ms Sam Curran most expensive player in ipl history IPL 2023 Auction indian premier league 2023 Punjab Kings Squad for ipl 2023 sam curran ipl 2023 price Ipl 2023 Most Expensive Player list आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी
Advertisment