टीम इंडिया जीतेगी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी! जानिए न्यूजीलैंड के सामने कौन सी वजह बनाएगी चैंपियन

India vs New Zealand: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया जीत सकती है. उसके पीछे की एक बड़ी वजह आज हम आपको बताने वाले हैं.

India vs New Zealand: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया जीत सकती है. उसके पीछे की एक बड़ी वजह आज हम आपको बताने वाले हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
India vs New Zealand

India vs New Zealand Photograph: (AFP)

India vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को खेला जाने वाला है, जहां भारत और न्यूजीलैंड की टीमें खिताबी मुकाबला अपने नाम कर ट्रॉफी उठाना चाहेंगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच खिताब पर कब्जा करने के लिए मुकाबला खेला जाएगा. अब सवाल उठता है कि भारत या न्यूजीलैंड दोनों में से कौन चैंपियन बनेगा और किसके हाथ टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण की ट्रॉफी लगेगी. आइए इस बारे में आज हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं.  

Advertisment

अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड फाइनल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाने वाला है. ये मैदान रनों से भरपूर है. यहा की तेज आउटफील्ड और पिच पर भरपूर उछाल का फायदा बल्लेबाज उठाते हैं. इस वजह से यहां पर हाई स्कोरिंग मैच देखे जाते हैं. यहां इस वर्ल्ड कप में भी 200 का स्कोर पार हुआ है. साउथ अफ्रीका ने कनाडा के सामने 213 रन बनाए थे.

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम का औसत स्कोर पहली पारी में 175 से 180 के करीब है. इस मैदान का सबसे बड़ा टी20 स्कोर 234 है, जो भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही इस मैदान पर बनाया था. ऐसे में भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद की जा सकती है.   

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद

इस मैदान पर टॉस भी अहम भूमिका निभाता है. यहां पर दूसरी पारी में गेंदबाजी करते समय टीमों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है. इस मैदान पर ओस पड़ती है. ऐसे में टॉस अहम भूमिका निभाता है. इस मैदान पर रनों का पीछा करना दूसरी पारी में अच्छा माना जाता है.

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अगर भारतीय टीम टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करती है तो बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी. ऐसे में दूसरी पारी में उसके बॉलर्स को परेशानी उठानी पड़ सकती है. लेकिन यहां पर सामने आती है, वो वजह जिसके चलते टीम इंडिया न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी उठा सकता है. 

इस वजह के चलते टीम इंडिया उठा सकती है ट्रॉफी

भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी जितनी मजबूत है. उससे कहीं ज्यादा भारत की गेंदबाजी उस समय मजबूत हो जाती है, जब भारतीय गेंदबाज रनों को डिफेंड करते हैं. भारत के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह डेथ ओवर्स में रनों पर अंकूश लगाकर टीम को आगे रखते हैं. उनका साथ अर्शदीप सिंह बखूबी देते हैं. अर्शदीप की सटीक यॉर्कर्स का भी कोई जवाब नहीं है.  

ऐसा ही कुछ सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह और अर्शदीप ने मुश्किल हालात में कर दिखाया. भारत से जीत के लिए मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 14 ओवर में 172 पर पहुंच गया था, जहां से इंग्लैंड की जीत साफ नजर आ रही थी, लेकिन इसके बाद अंतिम 5 ओवर में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने शानदार यॉर्कर गेंदबाजी कर मैच को पलट दिया और 253 रनों के लक्ष्य का बचाव कर लिया. 

ये तो काफी बड़ा स्कोर था, जिसे टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने सफलता पूर्वक बचा लिया लेकिन 2 ऐसे भी मौके आए, जब भारतीय बॉलर्स ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई छोटे टोटल भी अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर डिफेंड किए हैं. 

इन 2 मौकों पर भारत ने डिफेंड किए सबसे छोटे टोटल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क में मैच खेला गया. भारत ने इस मैच में टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे कम स्कोरों में से एक को सफलतापूर्वक डिफेंड किया. भारत ने 119 रनों के स्कोर का बचाव करते हुए पाकिस्तान को 113/7 पर रोक दिया. इस मैच में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की यॉर्कर ने कमाल दिखाया. 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2016 में बेंगलुरु में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 146 का स्कोर बचाया था. बांग्लादेश को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ कुछ रन चाहिए थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने 145/9 पर रोक कर 1 रन से मैच जीत लिया. इस मैच में भी जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की थी.

ये भी पढ़ें : संजू सैमसन और शिवम दुबे भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में तोड़ेंगे बड़ा रिकॉर्ड, फिन एलन को पीछे छोड़ मारेंगे बाजी

ये भी पढ़ें :IND vs NZ: अहमदाबाद में काली या लाल किस मिट्टी की पिच पर खेलेगी टीम इंडिया, फाइनल से पहले उठा पर्दा

T20 world Cup 2026 ind-vs-nz India vs New Zealand
Advertisment