/newsnation/media/media_files/2026/03/07/narendra-modi-stadium-ahmedabad-2026-03-07-11-07-08.jpg)
Narendra Modi Stadium, Ahmedabad Photograph: (X)
IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच 8 मार्च (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है. भारतीय क्रिकेट टीम के पास इस मैदान से जुड़ी कुछ निराशाजनक यादें भी हैं. इसी मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल भारत ने खेला था. इस मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हराया था.
अब न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पास मौका होगा कि वो इस मैदान पर इतिहास रच सके और अपना पहला वर्ल्ड कप उठा सके लेकिन उनसे सामने होम टीम भारत की चुनौती होगी. इसके साथ ही 1 लाख से अधिक दर्शकों वाले स्टेडियम की पिच भी एक पहेली न्यूजीलैंड के लिए बन सकती है.
अहमदाबाद में कैसी मिलने वाली है पिच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस अहम मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच काली होगी या लाल इस पर सवाल बना हुआ है. इस मैदान पर काली मिट्टी और लाल मिट्टी दोनों की पिच मौजूद हैं. ऐसे में अब एक अपडेट सामने आ रही है, जिसने सबको हैरान कर दिया है.
काली या लाल किस मिट्टी की बनी पिच
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच में न काली और न लाल मिट्टी की पिच मिलने वाली है. बल्कि टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में दोनों टीमों को मिक्स मिट्टी वाली पिच मिलेगा, जिसमें काली और लाला दोनों मिट्टी को मिलाया गया है. इस पिच में भी काली मिट्टी की तुलना में लाल मिट्टी ज्यादा है.
Marching towards the #Final 👏
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
A step away from 𝙂𝙡𝙤𝙧𝙮 🏆#TeamIndia is into the #T20WorldCup finale 🥳
Scorecard ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#MenInBlue | #ENGvINDpic.twitter.com/6BBNkNw2aB
काली मिट्टी की पिच का क्या होगा फायदा
आपको बता दें कि, इस फाइनल मुकाबले की पिच पर लाल मिट्टी की ज्यादा इस लिए रखी गई है क्योंकि इससे गेंद ठीक से बल्ले पर दोनों पारियों में आएगा और बल्लेबाजों को मदद होगी. इसके अलावा बॉलर्स को भी लाल मिट्टी की पिच पर अधिक बाउंस मिलता है.
इस पिच पर साउथ अफ्रीका पहले भी एक मैच खेल चुकी है. इस पिच पर कनाडा के सामने साउथ अफ्रीका ने 213 रन बनाए थे और कनाडा को 156 पर रोक दिया था. ऐसे में अब न्यूजीलैंड को इस पिच पर खेलने का मौका मिलेगा. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज इस पिच का फायदा उठाना चाहेंगे.
दोनों पिचों के क्या होते हैं लाभ
काली मिट्टी की पिच में नमी लंबे समय तक रहती है. ये पिच जल्दी सूखती नहीं और मैच के दौरान अपना व्यवहार बदलती है. ये पीच धीमी भी रहती है. इसमें स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है, क्योंकि पिच पर पड़ी दरारे खुलने लगती है. इस तरह की पिच पर वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल खेला गया था. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी हुई थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया बैटर के समय यानी दूसरी पारी में पिच पूरी तरह से अलग नजर आई.
लाल मिट्टी की पिच पर अधिक बाउंस होता है. इसके चलते गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और बल्लेबाज बड़े शॉट लगा पाते हैं. लाल मिट्टी की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी काफी मदद मिलती है. लाल मिट्टी पानी जल्दी छोड़ देती है, इसलिए बारिश या पानी देने के बाद पिच जल्दी सूख जाती है. लाल मिट्टी की पिच वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए आदर्श होती है.
ये भी पढ़ें : IND vs NZ Final: भारत की इन 2 कमजोर कड़ियों पर न्यूजीलैंड करेगा वार, नहीं चले तो टी20 वर्ल्ड कप जाएंगे हार?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us