संजू सैमसन और शिवम दुबे भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में तोड़ेंगे बड़ा रिकॉर्ड, फिन एलन को पीछे छोड़ मारेंगे बाजी

IND vs NZ Final: भारत के बल्लेबाज संजू सैमसन और शिवम दुबे के पास भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. आइए इस रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं.

IND vs NZ Final: भारत के बल्लेबाज संजू सैमसन और शिवम दुबे के पास भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. आइए इस रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs NZ Final

IND vs NZ Final Photograph: (X/BCCI/ICC)

IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबाला टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है. कीवी टीम मैन इन ब्लू का सामना 8 मार्च (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में करने वाली है. इस फाइनल में कई रिकॉर्ड बनेंगे और कई रिकॉर्ड टूटेंगे, लेकिन इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन और शिवम दुबे के पास भी एक खास मुकाम हासिल करने का मौका होगा. 

Advertisment

संजू और दुबे के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका

संजू और दुबे टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन को पीछे छोड़कर एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर सकते हैं. दरअसल, संजू और दुबे के पास टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका होगा. लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें फिन एलन को पीछे छोड़ना होगा, जो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में शीर्ष पर बने हुए हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किसने लगाए कितने छक्के

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज न्यूजीलैंड के फिन एलन बने हुए हैं. एलन ने अब तक टूर्नामेंट में कुल 20 छक्के लगाए हैं. वहीं भारत के संजू सैमनस के नाम 16 छक्के दर्ज है. शिवम दुबे भी टूर्नामेंट में अब तक 15 छक्के लगा चुके हैं. भारत के ये दोनों बल्लेबाज इन फॉर्म हैं और टीम इंडिया के लिए लगातार बॉल को बाउंड्री के बाहर भेजने का काम कर रहे हैं. 

अब अगर इन दोनों को फिन एलन को पीछे छोड़कर आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाला खिलाड़ी बनना है तो उन्हें फाइनल मुकाबले में धमाल मचाना होगा. फिर को पीछे छोड़ने के लिए संजू को 5 छक्कों की जरूरत होगी, वहीं दुबे को 6 छक्कों की जरूरत होगी. इसके साथ ही इन दोनों को दुआ करनी होगी कि फाइनल मैच में फिन एलन सस्ते में पवेलियन लौट जाएं और कोई भी छक्का अपनी पारी में न लगाएं. 

न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन ने बिखेरा जलवा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी है. फिन ने न्यूजीलैंड के लिए 8 मैचों की 7 पारियों में 289 रन बनाए हैं. उन्होंने एक 1 शतक और 1 अर्धशतक भी लगाया है. उन्होंने अपने पिछले ही मैच में यानी कि, सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकरक टीम को जीत दिलाई थी. 

भारत के लिए संजू और दुबे ने मचाया धमाल

वहीं भारत के लिए संजू सैमसन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. संजू ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक सिर्फ 4 मुकाबले खेले हैं. वो पहले टीम की प्लेइंग-11 से बाहर थे लेकिन फिर ऑफ स्पिनर के सामने भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन देख उन्हें टीम में शामिल किया गया और प्लेइंग-11 में मौका मिला. 

संजू भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 मैचों की 4 पारियों में 232 रन बना चुके हैं. उनका बेस्ट स्कोर 97* रहा है. उनके नाम टूर्नामेंट में 2 अर्धशतक दर्ज हैं. वहीं टीम के लिए शिवम दुबे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बैटर हैं. दुबे के नाम 8 मैचों की 7 पारियों में 209 रन दर्ज हैं. उन्होंने इस वर्ल्ड कप में एक अर्धशतक लगाया है.

ये भी पढ़ें : IND vs NZ: अहमदाबाद में काली या लाल किस मिट्टी की पिच पर खेलेगी टीम इंडिया, फाइनल से पहले उठा पर्दा

ये भी पढ़ें : IND vs NZ: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद से न्यूजीलैंड के खिलाफ मचाई तबाही, चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, जानें नाम

T20 world Cup 2026 shivam dube sanju-samson IND vs NZ Final
Advertisment